Ganga Vilas Cruise: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) से असम के डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ क्रूज (Ganga Vilas Cruise) बिहार में अटक गया। बताया गया है कि बिहार (Bihar) के सारण (Saran) स्थित डोरीगंज में नदी में पानी कम और मिट्टी (गाद) ज्यादा होने के कारण क्रूज में सवार यात्रियों को अन्य छोटे जहाजों के सहारे किनारे तक लाया गया। जहां सभी ने ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया।
और पढ़िए –MP News: कमलनाथ के खिलाफ BJP के दिग्गज नेता ने चुनाव लड़ने का भरा दम, कहा-मैं हूं तैयार
13 जनवरी को पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी
जानकारी के मुताबिक 13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली तरीके से गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद क्रूज अपनी 51 दिन की यात्रा पर रवाना हुआ। बताया गया था कि क्रूज में 36 पर्यटकों की क्षमता है। इसके अलावा तीन डेक और बोर्ड पर 18 सुइट हैं। इस क्रूज में जिम, स्पा सेंटर और लाइब्रेरी समेत कई सुविधाएं हैं। क्रूज पर स्विट्जरलैंड और जर्मनी के 31 यात्रियों का एक समूह सवार है। इनके अलावा 40 चालक दल के सदस्य भी हैं।
बिहार के सारण में पहुंचा था
गंगा की धाराओं के साथ चलते हुए क्रूज आज अपनी तीसरे दिन की यात्रा के दौरान बिहार के सारण पहुंचा था। यहां नदी किनारे पानी कम होने के कारण क्रूज को 800 मीटर दूर रोकना पड़ा। इसके बाद अन्य छोटे जहाजों के सहारे सबी सैलानियों को किनारे तक लाया गया। इस दौरान घाट पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी सैलानियों का ढोल नगाड़ों के साथ माला पहना कर स्वागत किया गया। यहां गाड़ियों के माध्यम से सभी को पुरातात्विक स्थानों पर घुमाया गया।
और पढ़िए –Buxar News: चौसा पहुंचे राकेश टिकैत ने किसानों के लिए कह दी ये बड़ी बात, जानें…
ये है गंगा विलास क्रूज का रूट
51 दिन की यात्रा में गंगा विलास लग्जरी क्रूज बांग्लादेश से होकर भी गुजरेगा। इसके बाद असम में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे डिब्रूगढ़ जाएगा। गंगा विलास लग्जरी क्रूज भारत और बांग्लादेश के पांच राज्यों से होते हुए करीब 3,200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगा।
क्रूज यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम की कुल 27 नदियों से होकर गुजरेगा। यह तीन प्रमुख नदियों गंगा, मेघना और ब्रह्मपुत्र को भी कवर करेगा।
क्रूज बंगाल में भागीरथी, हुगली, विद्यावती, मालता और सुंदरबन नदी प्रणालियों में प्रवेश करेगा। बांग्लादेश में, यह बांग्लादेश में मेघना, पद्मा और जमुना से होकर गुजरेगा और फिर असम में ब्रह्मपुत्र में प्रवेश करेगा।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
20 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
20 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
21 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
21 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines