Father Force Daughter For Sleep With Him: बिहार के बेतिया से पिता- बेटी के पवित्र और प्यारभरे रिश्ते को तार- तार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 18 साल की लड़की ने पुलिस में अपने पिता की शिकायत करते हुए कई हैरान कर देने वाले खुलासे किये। लड़की ने बताया कि उसका पिता की उस पर काफी गंदी नजर है और लड़की को अपने साथ सोने के लिए दवाब बनाता है। पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थानें में पीड़िता ने दी लिखित शिकायत
ये मामला बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लड़की ने चैतरवा थाने में पिता के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है। अपनी शिकायत में लड़की ने बताया कि उसका पिता अक्सर उसे घर में अकेला देखकर उसे अपने साथ सोने का दबाव बनाता था। जब वो इसका विरोध करती थी, तो उसके साथ मारपीट करता था। लड़की ने बताया कि बीते रविवार को भी उसके पिता ने उसे घर में अकेला देखकर गंदा काम करने के लिए दबाव बना रहा था, जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने उसे काफी बुरी तरह से मारने- पीटने लगा।
यह भी पढ़ें: वो चीखती -चिल्लाती रहीं, पर कोई बचा नहीं पाया… कार में जिंदा जल गई भाजपा नेता
पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मां का बयान
इस मामले को लेकर लड़की की मां का कहना है कि जब इस तरह कोई घटना होती थी तो ऐसे समय में अक्सर घर से बाहर ही रहा करती थी और बाकी बच्चे घर के बाहर खेलते थे। घर में सिर्फ बड़ी बेटी ही अकेले रहती थी। इसी मौके का फायदा उठाकर मेरा पति बेटी के साथ में लगत करना चाहता था। मां ने बताया कि जब से इस बारे में पता चला तो वो हैरान रह गई थी, पहले तो उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कोई बाप अपनी बेटी के साथ ऐसा कुछ कर सकता है।
पिता का कहना
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर आरोपी पिता ने कहना है कि उसपर झूठे आरोप लगाए गए हैं। आरोपी पिता ने कहा कि उस दिन बेटी बाहर गई थी, जहां से वो देर शाम को घर लौटी थी। जब मैने उससे लेट होने का कारण पूछा, तो उसने जवाब नहीं दिया। इसलिए मैने गुस्से में एक थप्पड़ मारा।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
5 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
17 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
18 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines