Daraunda Election Result 2025 Live Updates: बिहार की दरौंदा विधानसभा सीट पर किस पार्टी का कब्जा होगा और किसे हार मिलेगी, इसका फैसला आज हो गया है. इस बार इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह को 78653 वोट से जीत हासिल हुई है, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के अमरनाथ यादव को 16195 वोट से हार का सामना करना पड़ा.
इस बार के उम्मीदवार
दरौंदा विधानसभा क्षेत्र बिहार के सीवान जिले में स्थित है, जो कि सीवान लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. इस बार भारतीय जनता पार्टी ने कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह को दरौंदा सीट से टिकट दिया है, जिनके खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के अमरनाथ यादव हैं. वहीं, जन सुराज पार्टी से सत्येंद्र यादव और बहुजन समाज पार्टी से मधुसूदन सिंह मैदान में हैं.
कैसे रहे दरौंदा सीट के पुराने चुनावी आंकड़े?
2011 और 2019 के दो उपचुनावों को मिलाकर दरौंदा में कुल 5 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. 2010 में यहां पर जनता दल (यूनाइटेड) से जगमतो देवी को जीत मिली थी. हालांकि, कार्यकाल के बीच में ही जगमतो देवी का निधन हो गया था, जिसके कारण उपचुनाव कराया गया. हालांकि, इस बार जगमतो देवी की बहू कविता सिंह मैदान में उतरी और 2015 में जीत हासिल की. इसके बाद 2019 में फिर कविता सिंह को लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हुई, जिसकी वजह से फिर उपचुनाव कराया गया.
इस बार JDU ने कविता सिंह के पति को चुनाव लड़ाया, लेकिन उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार करणजीत सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि 2020 में BJP की तरफ से करणजीत सिंह ने फिर से ये सीट अपने नाम की, जिन पर भाजपा ने 2025 में भी अपना भरोसा जताया है.