Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Crime News: बिहार में दिल्ली जैसी वारदात; शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका पर किए चाकू से 12 वार

Crime News: दिल्ली के शाहबाद डेयरी और गुजरात के सूरत में लड़कियों की चाकू से कई बार वार करके हत्या के बाद अब बिहार से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक सिरफिर से अपनी प्रेमिका पर चाकू से 12 बार वार किया। हालांकि गनीमत है कि लड़की […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: May 31, 2023 17:36
ACB Action against ASP Divya Mittal aide sumit kumar

Crime News: दिल्ली के शाहबाद डेयरी और गुजरात के सूरत में लड़कियों की चाकू से कई बार वार करके हत्या के बाद अब बिहार से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक सिरफिर से अपनी प्रेमिका पर चाकू से 12 बार वार किया। हालांकि गनीमत है कि लड़की की जान बच गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की का चल रहा है इलाज, हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के सीतामढ़ जिले का है। यहां के बथनाहा थाना क्षेत्र के हरीबेला गांव में सोमवार को 22 वर्षीय चंदन कुमार ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर अपनी 20 वर्षीय प्रेमिका पर चाकू से 12 वार हमला किया। फिलहाल लड़की का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

बथनाहा के थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के परिजनों ने चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक चंदन का पिछले करीब चार साल से लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब छह माह पहले चंदन ने लड़की के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थीं। इसके बाद दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था।

लड़की वालों ने थाने में की थी शिकायत

इस बात पर लड़की के परिवारवालों ने बथनाहा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया है कि फिर पंचायत के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन चंदन लगातार लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था।

---विज्ञापन---

आरोप है कि सोमवार को जब लड़की बाजार से घर लौट रही थी तो चंदन ने उसे रोक लिया। कहासुनी के बाद चंदन ने चाकू हमला कर दिया। लड़की जब चिल्लाई को आरोपी भाग गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: May 31, 2023 05:36 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.