Bihar Elections Seat Sharing: बिहार में इस साल अक्टूबर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच तमाम राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। आरजेडी के तेजस्वी यादव पूरे प्रदेश में यात्रा निकाल रहे हैं तो वहीं नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के जरिए खोई हुई जमीन पाने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच कांग्रेस ने जय भीम, जय संविधान अभियान के जरिए अपने लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है।
साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आरजेडी और महागठबंधन के सहयोगियों को सीट बंटवारे को लेकर बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अगर सीटों का बंटवारा सही से हुआ तो कांग्रेस अगले चुनाव में 40-50 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पटना के सदाकत आश्रम में नए प्रभारी अलावरु कृष्णा के स्वागत समारोह में अखिलेश सिंह ने कहा कि हम सहयोगियों से अपील करते हैं कि सीटों का बंटवारा सही से किया जाए। हम सभी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे इस बार जीत हमारी ही होगी।
ये भी पढ़ेंः Mahakumbh के लिए प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, बिहार-छत्तीसगढ़ में कुछ के रूट बदले
अखिलेश सिंह ने आगे कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस महज 12 हजार वोटों से पिछड़ गई थी। ऐसे में अगर इस बार सही सीट बंटवारा हुआ तो महागठबंधन की सरकार बननी तय है। उन्होंने आगे कहा कि RJD समेत सभी सहयोगी दलों को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
आरजेडी-वामदलों में हलचल तेज
बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने नए प्रदेश प्रभारी से संगठन में बदलाव और मजबूती की अपील की। उन्होंने कहा कि आपने जिस तरह से गुजरात में काम किया है, उसी तरह से बिहार में भी काम करें। हम आपके साथ खड़े रहेंगे। अखिलेश सिंह ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया। कांग्रेस के इस बयान के बाद आरजेडी और वामदलों में हलचल तेज हो गई। अब देखना यह है कि आरजेडी और उनके सहयोगी दल कांग्रेस की इस नसीहत पर क्या प्रतिक्रिया देंगे?
ये भी पढ़ेंः Bihar News: भागलपुर में NIA की रेड, Pak कनेक्शन आ रहा सामने; लाखों के नोट बरामद
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
7 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines