BSSC चेयरमैन आलोक राज के इस्तीफे ने मचाई खलबली, 2 दिन पहले ही संभाला था पद

पद संभालने के महज दो दिन बाद ही आलोक राज द्वारा इस्तीफा दिए जाने से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. पढ़िये पटना से अमिताभ ओझा की रिपोर्ट.

BSSC Chairman Alok Raj
विज्ञापन

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के चेयरमैन आलोक राज ने पदभार ग्रहण करने के महज दो दिन बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा तत्काल प्रभाव से सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है. आलोक राज 1989 बैच के IPS अधिकारी हैं. बिहार सरकार ने 31 दिसंबर 2025 को उन्हें बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) का चेयरमैन नियुक्त करने का आदेश जारी किया था. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उन्हें 1 जनवरी 2026 से चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

हालांकि, पद संभालने के महज दो दिन बाद ही आलोक राज द्वारा इस्तीफा दिए जाने से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. फिलहाल, इस्तीफे के कारणों को लेकर आलोक राज ने न्यूज 24 से फोन पर बताया की निजी कारणों से उन्होंने इस्तीफा दिया है. आलोक राज के इस्तीफे की वजह भले ही अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन उनके इस फैसले ने प्रशासन में खलबली मचा दी है.

विज्ञापन

आलोक का इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब, बीएसएससी से जुड़ी कई अहम भर्तियों और परीक्षाओं को लेकर आयोग पर जिम्मेदारी बढ़ी हुई है. आलोक राज के इस्तीफे के बाद से आयोग में लीडरशिप को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है. अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आलोक की जगह किसे BSSC का चेयरमैन पद मिल सकता है. गौरतलब है कि ये विभाग प्रदेशभर में कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को संचालित करता है. बीएसएससी के जरिये ही हर वर्ष प्रदेश के हजारों युवाओं को नौकरी के लिए परीक्षा में बैठने का मौका प्राप्त होता है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार किसी अनुभवी अधिकारी को बीएसएससी की जिम्मेदारी सौंप सकती हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ