Bihar Chunav 2025, Sheohar Vidhan Sabha Seat, शिवहर सीट का राजनीतिक इतिहास, बदलते समीकरण और पुराने नतीजे

Sheohar Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: शिवहर बिहार राज्य के शियोहर जिले में है, जो सामान्य वर्ग की एक विधानसभा सीट है। इस क्षेत्र में कई प्रखंड आते हैं।

Sheohar

Photo Credit- News24GFx

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Sheohar Vidhan Sabha Seat: बिहार चुनाव में शिवहर सीट काफी अहम है। ये शिवहर जिले में स्थित है। 2020 के विधानसभा चुनाव में शिवहर सीट पर राष्ट्रीय जनता दल को जीत मिली थी। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चेतन आनंद ने जनता दल (यूनाइटेड) के मोहम्मद शरफुद्दीन को हराया था। इस सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है, क्योंकि एक उम्मीदवार ने इस सीट पर कुल 6 बार जीत हासिल की है। हालांकि, वह इस दौरान कई पार्टियों में रहे। जानिए शिवहर सीट पर कब किस पार्टी के उम्मीदवार को अब तक जीत मिली है।

2020 के विधानसभा चुनाव में शिवहर सीट

2020 के विधानसभा चुनाव में शिवहर सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार चेतन आनंद ने जीत हासिल की थी। उनको 73,143 वोट मिले। इस चुनाव में उनका मुकाबला जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार मोहम्मद शर्फुद्दीन से था। शर्फुद्दीन को जनता से 36,457 वोट ही मिल पाए। चेतन आनंद 36,686 वोटों के साथ शिवहर सीट के विजेता बने थे।

विज्ञापन

एक प्रत्याशी ने जीता 6 बार चुनाव

बिहार की राजनीति में शिवहर का एक खास स्थान रहा है, जो लंबे समय तक सीनियर नेता रघुनाथ झा के प्रभाव क्षेत्र में रहा है। रघुनाथ झा ने 1972 से 1995 तक लगातार 6 बार इस विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस, जनता पार्टी और जनता दल के जरिए जनता के वोटों से इस सीट पर राज किया।

किस पार्टी ने कितनी बार जीती सीट?

इस सीट पर कांग्रेस को 4 बार, निर्दलीय प्रत्याशियों ने शुरुआती 4 चुनावों में से तीन में जीत हासिल की और राजद को 5 बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, जद (यू) और जनता दल को 2-2 बार कामयाबी मिल चुकी है, जबकि जनता पार्टी और भारतीय क्रांति दल ने भी 1-1 बार ये सीट अपने नाम की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ