हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Lauriya Vidhan Sabha Seat, लौरिया: विनय बिहारी को तीन बार मिला 'लौरिया का किला', क्या है इस सीट का चुनावी इतिहास?

Bihar Chunav 2025, Lauriya Vidhan Sabha Seat, लौरिया: बिहार में लौरिया सीट पर BJP के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। उन्होंने RJD के उम्मीदवार को हराया था।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Lauriya Vidhan Sabha Seat: बिहार में कुल 243 सीटों पर वोटिंग होनी है। अभी राज्य में NDA की सरकार है, लेकिन इस बार विपक्ष ने मौजूदा सरकार का मुकाबला करने के लिए कड़ी मेहनत की है। राज्य की हर एक सीट पर पार्टियों की नजर है। लौरिया विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां पर भी BJP के उम्मीदवार ने ही 2020 के चुनाव में जीत हासिल की थी। विनय बिहारी पिछले तीन चुनावों में लगातार इस सीट से जीतते आ रहे हैं।

2020 विधानसभा चुनाव

2025 विधानसभा चुनाव की चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं, इस सीट का चुनावी इतिहास देखें तो यहां पर BJP के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। 2020 विधानसभा चुनाव में विनय बिहारी (भारतीय जनता पार्टी) ने टिकट दिया था, उन्होंने लौरिया सीट पर जीत दर्ज की थी। उस दौरान विनय बिहारी को 77,927 वोट मिले थे। उनका मुकाबला RJD के उम्मीदवार शंभू तिवारी से था। शंभू तिवारी को जनता से 48,923 वोट मिले थे। विनय बिहारी को 29,004 वोटों से जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में मुस्लिम वोट कितना अहम, 50 सीटों पर गेमचेंजर वोटर को कैसे साधेंगी राजनीतिक पार्टियां?

विज्ञापन

लौरिया सीट का इतिहास

लौरिया विधानसभा क्षेत्र की स्थापना 1957 में की गई थी, जो शुरू में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई थी। 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद इसे सामान्य श्रेणी में रखा गया है। 2010 में विनय बिहारी निर्दलीय चुनाव में उतरे थे। जहां उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद 2025 में BJP ने विनय को टिकट दिया। उस दौरान भी विनय बिहारी ने 17 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके पहले कांग्रेस, JDU, BJP और स्वतंत्र उम्मीदवारों को भी जीत मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें: NCC कैडेट के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, शिविरों में जाने के लिए थर्ड एसी में यात्रा की छूट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola