Bihar Chunav 2025, Khajauli Vidhan Sabha Seat, खजौली: 2020 में BJP को मिली जीत, खजौली सीट का दिलचस्प रहा चुनावी सफर

Khajauli Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: खजौली विधानसभा क्षेत्र मधुबनी जिले में स्थित झंझारपुर लोकसभा सीट का एक हिस्सा है। इस सीट पर चुनाव के नतीजे हर बार चौंकाते हैं, क्योंकि यहां पर लगभग मिले-जुले नतीजे सामने आते हैं।

Khajauli

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Khajauli Vidhan Sabha Seat: बिहार में 243 विधानसभा सीटों में से एक खास सीट खजौली भी है। यहां का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प माना जाता है, क्योंकि इसका आरक्षण दर्जा कई बार बदला गया है। कुछ सालों तक ये सीट सामान्य श्रेणी में रही, तो कई सालों तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई। वहीं, 2010 से परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद फिर से ये सीट सामान्य श्रेणी में आ गई। 2020 के चुनाव में खजौली से भारतीय जनता पार्टी के अरुण शंकर प्रसाद को जीत मिली थी।

विधानसभा चुनाव 2020 का रिजल्ट

खजौली सीट पर विधानसभा चुनाव 2020 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अरुण शंकर प्रसाद को जीत मिली थी। उन्हें 83,161 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सीताराम यादव को 60,472 वोट मिले थे। BJP ने कुल 22,689 वोटों से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

इसके अलावा, तीसरे नंबर पर जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के उम्मीदवार ब्रज किशोर यादव थे, जिन्हें 13,589 वोट मिले थे। बता दें कि भाजपा ने इस सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीता है। BJP ने 2005 के दोनों चुनाव और 2010 का चुनाव अपने नाम किया था।

भाजपा और कांग्रेस का मुकाबला

खजौली सीट पर सबसे ज्यादा बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। पार्टी को 6 बार जीत मिली। वहीं, भाजपा को कुल 4 बार जीत हासिल हुई है। इसी के साथ BJP इस सीट पर दूसरे नंबर की पार्टी है, जिसने सबसे ज्यादा बार चुनाव जीता। BJP को 2005 और फिर 2010 और 2020 में जीत मिली। 2015 में राजद के खाते में ये सीट गई थी। प्रजा सोशलिस्ट पार्टी को भी यहां से लगातार जीत मिल चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ