---विज्ञापन---

बिहार

Bihar Chunav 2025, Katihar Vidhan Sabha Seat, कटिहार: भाजपा को मिली 6 बार जीत, दो दशकों से ये उम्मीदवार बन रहा जनता की पहली पसंद

Katihar Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की कटिहार सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Author Written By: Shabnaz Updated: Oct 13, 2025 22:35
Katihar Seat
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Katihar Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक कटिहार सीट भी है। यह कोसी नदी के पूर्वी तट पर स्थित है, जो मिथिला क्षेत्र का हिस्सा भी है। 2020 में इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक कटिहार से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

तारकिशोर प्रसाद
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
82,669 वोट मिले
वोट लीड- 10,519
वोट शेयर- 48.47 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Forbesganj Vidhan Sabha Seat: फारबिसगंज सीट पर BJP की मजबूत पकड़, 2025 में कौन सी पार्टी देगी चुनौती?

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

डॉ. राम प्रकाश महतो
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
72,150 वोट मिले
वोट शेयर- 42.30 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

मोहम्मद कलामुद्दीन अंसारी अलीस कलाम
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
2,533 वोट मिले
वोट शेयर- 1.49 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Raniganj (SC) Vidhan Sabha Seat, रानीगंज: कई पार्टियों का खुला खाता, 2025 में JDU-RJD के बीच जीत का मुकाबला

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

इस सीट पर पिछली 4 बार से एक ही उम्मीदवार का कब्जा है। इससे भाजपा की मजबूत पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है। पार्टी ने यहां पर 6 बार जीत हासिल की है। इसमें केवल 4 बार ही पूर्व बिहार उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को जीत मिली है। इसके अलावा, कांग्रेस, जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और जनता दलों ने भी यहां पर जीत हासिल की है।

कटिहार में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

कटिहार के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनावों में यहां 273,824 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। यहां पर 62.33 फीसदी वोटिंग की गई थी। 2024 के लोकसभा चुनावों में इसमें 548 नंबर्स की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद ये संख्या 274,372 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Narpatganj Vidhan Sabha Seat: नरपतगंज सीट पर BJP vs RJD में 5,495 वोटों से पलट गए थे नतीजे

First published on: Oct 13, 2025 10:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.