Bihar Chunav 2025, Raniganj (SC) Vidhan Sabha Seat, रानीगंज: कई पार्टियों का खुला खाता, 2025 में JDU-RJD के बीच जीत का मुकाबला

Raniganj (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान किया जा चुका है। इस बार भी मतदान चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को रखा गया है। वहीं, नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को होगा। चुनाव से पहले बिहार की रानीगंज (एससी) सीट का चुनावी इतिहास देख लीजिए।

Raniganj (SC)

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Raniganj (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार के अररिया जिले में रानीगंज विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित की गई है। इस सीट पर जब चुनाव की शुरुआत हुई, तब कांग्रेस पार्टी का दबदबा था। हालांकि, हाल में 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर JDU पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है। रानीगंज सीट पर कांग्रेस के अलावा, भारतीय जनता पार्टी ने भी कई बार जीत हासिल की है। जानिए इस सीट का चुनावी सफर कैसा रहा है?

विधानसभा चुनाव 2020 का रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दो पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच टक्कर का मुकाबला था। हालांकि, रानीगंज सीट पर JDU पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। JDU के उम्मीदवार अचमित ऋषिदेव को 81,901 वोट मिले थे। उनके बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अविनाश मंगलम थे, जिन्हें 79,597 वोट ही मिल पाए थे। इस चुनाव में 2,304 वोटों के साथ JDU के अचमित ऋषिदेव ने जीत हासिल की थी। उनका वोट शेयर 44.12 फीसदी रहा था।

विज्ञापन

किस पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

चुनाव के शुरुआती दौर की बात की जाए तो यहां पर कांग्रेस पार्टी ने 5 बार जीत हासिल की है। वहीं, BJP को भी यहां से तीन बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, जदयू और जनता दल को भी 2-2 बार जी मिल चुकी है। जनता पार्टी और RJD के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जीत मिली है। रानीगंज सीट पर 2020 विधानसभा चुनाव तक 3,36,020 रजिस्टर्ड वोटर्स दर्ज थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ