---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Forbesganj Vidhan Sabha Seat: फारबिसगंज सीट पर BJP की मजबूत पकड़, 2025 में कौन सी पार्टी देगी चुनौती?

Forbesganj Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की फारबिसगंज सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Forbesganj Vidhan Sabha Seat: बिहार के अररिया जिले में फारबिसगंज स्थित है। यह बिहार का एक खास विधानसभा क्षेत्र माना जाता है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। एक बार फिर से फारबिसगंज सीट पर पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि इस सीट पर हर साल नतीजे चौंकाने वाले होते हैं। फारबिसगंज में अब तक कई पार्टियां जीत का परचम लहरा चुकी हैं। यहां देखिए पिछले चुनावों में कौन सी पार्टियों के उम्मीदवारों को जीत मिली थी।

विधानसभा चुनाव 2020 का रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दो पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर थी। फारबिसगंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। भाजपा के उम्मीदवार विद्या सागर केशरी को 102,212 वोट मिले थे। उनके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार जाकिर हुसैन खान थे, जिन्हें 82,510 वोट मिले। इस चुनाव में 19,702 वोटों के साथ BJP के विद्या सागर केशरी को जीत मिली थी। उनका वोट शेयर 49.53 फीसदी दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Nirmali Vidhan Sabha Seat, निर्मली: 2020 में अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने मारी थी बाजी, इस बार ये पार्टी दे रही कड़ा मुकाबला

1990 में BJP को मिली थी पहली जीत

इस सीट पर चुनाव शुरू होने के बाद 1990 में BJP के उम्मीदवार मयानंद ठाकुर को जीत मिली थी। ये भाजपा की जीत की शुरुआत थी। उस दौरान BJP का मुकाबला कांग्रेस के साथ था। उस दौरान कांग्रेस ने शीतल प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद साल 1995 में भी मयानंद ठाकुर को जीत मिली।

---विज्ञापन---

2000 के चुनाव में समाज पार्टी ने बाजी मारी, जिसमें जाकिर हुसैन खान ने निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मी नारायण मेहता को शिकस्त दी थी। इसके बाद से 2005 से फारबिसगंज सीट पर BJP लगातार जीतती आ रही है।

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले EC का बड़ा ऐलान, आचार संहिता के दायरे में इंटरनेट भी, पार्टियों को जारी किए निर्देश

---विज्ञापन---

First published on: Oct 09, 2025 11:35 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola