बिहार में खनन माफियाओं पर लगाम! डिप्टी CM विजय सिन्हा ने गिनाईं विभाग की 100 दिनों की बड़ी उपलब्धियां

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विभाग की 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि बिहार में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती से राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पढ़िये पटना से सौरव कुमार की रिपोर्ट.

bihar Deputy CM Vijay Sinha

बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभाग की बड़ी कामयाबियों को साझा किया है. पटना के विकास भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए “बिहारी खनन योद्धा” योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत विभाग ने 72 जागरूक लोगों को डिजिटल माध्यम से सम्मानित किया है. जो लोग अवैध खनन पकड़ने में मदद कर रहे हैं उन्हें इनाम भी दिया जा रहा है. छोटी गाड़ी पकड़वाने पर 5 हजार और बड़ी गाड़ी पकड़वाने पर 10 हजार रुपये की राशि सीधे उनके खाते में भेजी गई है.

विज्ञापन

राजस्व में दोगुनी बढ़त और ओवरलोडिंग पर सख्ती

डिप्टी सीएम ने बताया कि सरकार की सख्ती की वजह से बिहार के राजस्व में जबरदस्त इजाफा हुआ है. साल 2021-22 में जहां विभाग को केवल 1600 करोड़ रुपये मिलते थे वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 3500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक लगाने के मामले में बिहार अब देश का पहला राज्य बन गया है. सरकार की कड़ी नीतियों के कारण उन ठेकेदारों पर संकट आ गया है जिन्होंने अवैध खनन के लालच में ऊंची बोली लगाकर घाट लिए थे. अब तक 78 ठेकेदारों ने अपने घाट सरेंडर कर दिए हैं जिससे विभाग को नुकसान तो हुआ है लेकिन बालू माफियाओं का खेल खत्म हो गया है.

विज्ञापन

बालू घाटों पर कैमरों की निगरानी और पुलिस की तैनाती

बालू माफियाओं पर नकेल कसने के लिए सरकार ने अब तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है. राज्य के सभी बालू घाटों पर इंटरनेट से चलने वाले हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. निगरानी के काम को और मजबूत करने के लिए विशेष रूप से 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है. विजय सिन्हा ने साफ कहा है कि अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार की मंशा साफ है कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट बंद हो और राज्य के खजाने में ईमानदारी का पैसा आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ