CM नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान, राबड़ी देवी को बताया लालू यादव की 'बेटी'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के दूसरे दिन अररिया पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिले में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने मंच से विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार विकास और जनकल्याण के कार्य कर रही है.

NITISH KUMAR.jpg

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के दूसरे दिन अररिया पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिले में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने मंच से विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार विकास और जनकल्याण के कार्य कर रही है.

विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का जिक्र किया. इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने राबड़ी देवी को लालू प्रसाद यादव की “बेटी” कह दिया, जबकि राबड़ी देवी उनकी पत्नी हैं.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. विपक्षी दलों का कहना है कि इतने वरिष्ठ नेता से इस तरह की गलती चौंकाने वाली है, वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ जुबान फिसलने की घटना बता रहे हैं.

अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि पहले की सरकार में महिलाओं के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनने के बाद महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं. सरकारी नौकरियों से लेकर नगर निकाय चुनावों तक महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया गया है.

विज्ञापन

हालांकि अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ जुबान फिसलने की एक सामान्य घटना थी, या फिर मुख्यमंत्री के इस बयान के पीछे कोई और वजह है? क्या इतने अनुभवी नेता से इस तरह की गलती होना सामान्य माना जाए, या इसे गंभीरता से देखने की जरूरत है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ