Bihar Chunav 2025, Narpatganj Vidhan Sabha Seat: नरपतगंज सीट पर BJP vs RJD में 5,495 वोटों से पलट गए थे नतीजे

Narpatganj Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान किया जा चुका है। इस बार भी मतदान चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को रखा गया है। वहीं, नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को होगा। चुनाव से पहले बिहार की नरपतगंज सीट का चुनावी इतिहास देख लीजिए।

Narpatganj

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Narpatganj Vidhan Sabha Seat: बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। जब से चुनाव की तरीखों का ऐलान हुआ है, तभी से सभी पार्टियां और भी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। बिहार में 243 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें से एक नरपतगंज सीट भी है। इस सीट पर पिछली बार BJP के उम्मीदवार को जीत मिली थी। 2025 के चुनाव में भी इस सीट पर फिर से तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। यहां पढ़िए नरपतगंज सीट पर चुनाव का क्या इतिहास रहा है।

2020 में कौन सी पार्टियां मैदान में थीं?

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में तीन पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर थी। हालांकि, नरपतगंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। भाजपा के उम्मीदवार जय प्रकाश यादव को 98,397 वोट मिले थे। उनके बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अनिल कुमार यादव थे, जिन्हें 69,787 वोट मिले।

विज्ञापन

वहीं, तीसरे नंबर पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की तरफ से हदीस थे, जिन्हें केवल 5,495 वोट ही मिल पाए थे। इस चुनाव में 28,610 वोटों के साथ BJP के जय प्रकाश यादव को जीत मिली थी। उनका वोट शेयर 49.06 फीसदी रहा।

नरपतगंज सीट का चुनावी इतिहास

बता दें कि इस सीट से अभी तक एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को जीत नहीं मिली है। वहीं, यादव उम्मीदवारों को 14 बार जीत मिली है। इसके अलावा, 1962 में कांग्रेस के उम्मीदवार ने ये सीट जीती थी। यहां से कांग्रेस को 5 बार जीत मिली है। इसके साथ ही BJP को भी इस सीट पर 5 बार ही जीत मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ