हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Hilsa Vidhan Sabha Seat: हिलसा में JDU को मिली जीत, इस सीट पर कौन सी पार्टियों की खुल चुकी है 'किस्मत'?

Hilsa Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की हिलसा सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Hilsa Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक हिलसा सीट भी है, जो बिहार के नालंदा जिले का एक उपखंड स्तरीय कस्बा है। 2020 में इस सीट से JDU को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक हिलसा से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

कृष्णमुरारी शरण उर्फ ​​प्रेम मुखिया
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
61,848 वोट मिले
वोट लीड- 12
वोट शेयर- 37.35 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Islampur Vidhan Sabha Seat: 2020 में टूटा JDU की जीत का सिलसिला, 2025 में फिर RJD से टक्कर तय

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

अत्रि मुनि उर्फ ​​शक्ति सिंह यादव
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
61,836 वोट मिले
वोट शेयर- 37.35 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

कुमार सुमन सिंह उर्फ ​​रंजीत सिंह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
17,471 वोट मिले
वोट शेयर- 10.55 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Rajgir (SC) Vidhan Sabha Seat: राजगीर में BJP को मिली 9 बार जीत, एक उम्मीदवार बना जनता की खास पसंद

विज्ञापन

हिलसा में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

इस सीट पर नीतीश कुमार का वर्चस्व देखने को मिला है। यहां पर अब 16 चुनाव हो चुके हैं। JDU यहां पर कुल 5 बार जीत हासिल कर चुकी है। पार्टी ने ये जीत 2000 से 2020 तक हासिल की है। बस 2015 में ये सीट RJD के पाले में गई। कांग्रेस को 4 बार यहां से जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, जिन पार्टियों को जीत मिल चुकी है उनमें BJP ने (स्वरूप भारतीय जनसंघ के साथ मिलाकर) 3 बार जीत हासिल की है। जनता पार्टी, जनता दल और इंडियन पीपल्स फ्रंट को भी जीत मिल चुकी है।

हिलसा में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

हिलसा सीट के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,02,211 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 18.27 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 1.9 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,15,153 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Biharsharif Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस ने 5 बार जीती बिहारशरीफ सीट, जीत के मामले में BJP की बराबरी कर रही ये पार्टी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola