---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Rajgir (SC) Vidhan Sabha Seat: राजगीर में BJP को मिली 9 बार जीत, एक उम्मीदवार बना जनता की खास पसंद

Rajgir (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की राजगीर (एससी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Rajgir (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक राजगीर (एससी) सीट भी है, जो नालंदा जिले का एक अनुमंडल है। 2020 में इस सीट से जेडीयू को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक राजगीर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

कौशल किशोर
पार्टी- JDU
67,191 वोट मिले
वोट लीड- 16,048
वोट शेयर- 42.58 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Biharsharif Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस ने 5 बार जीती बिहारशरीफ सीट, जीत के मामले में BJP की बराबरी कर रही ये पार्टी

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

रवि ज्योति कुमार
पार्टी- कांग्रेस
51,143 वोट मिले
वोट शेयर- 32.41 फीसदी

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

मंजू देवी
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा)
11,174 वोट मिले
वोट शेयर- 7.08 फीसदी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Asthawan Vidhan Sabha Seat: JDU का गढ़ बनी अस्थावां सीट, इस उम्मीदवार को मिली लगातार 5 बार जीत

राजगीर (एससी) में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

राजगीर एक आरक्षित सीट है, लेकिन यहां पर BJP को 9 बार जीत मिल चुकी है। इसमें भारतीय जनसंघ की जीत भी शामिल रही है। इसके अलावा, CPI, कांग्रेस और JDU को 2-2 बार राजगीर सीट पर जीत मिली है। वहीं, भाजपा के सत्यदेव नारायण आर्य को कुल 8 बार जीत मिली है।

---विज्ञापन---

राजगीर (एससी) में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

राजगीर सीट के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,94,082 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 25.12 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 6.5 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,94,082 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Barbigha Vidhan Sabha Seat: बरबीघा सीट पर है JDU का कब्जा, इस बार महागठबंधन से होगा तगड़ा मुकाबला

---विज्ञापन---
First published on: Nov 01, 2025 11:11 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola