---विज्ञापन---

बिहार

Bihar Chunav 2025, Garkha (SC) Vidhan Sabha Seat: बीजेपी vs आरजेडी… 4 चुनावों में दोनों पार्टियों ने गरखा सीट पर बनाई पकड़

Garkha (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की गरखा (एससी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Author Written By: Shabnaz Updated: Oct 23, 2025 21:22
Garkha
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Garkha (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक गरखा (एससी) सीट भी है, जो बिहार के सारण जिले में है। 2020 में इस सीट से RJD को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक गरखा (एससी) से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

सुरेंद्र राम
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
83,412 वोट मिले
वोट लीड- 9,937
वोट शेयर- 47.21 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Baniapur Vidhan Sabha Seat: 2020 में राष्ट्रीय जनता दल को मिली बनियापुर सीट, 2025 में दोनों गठबंधन होंगे आमने-सामने

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

ज्ञानचंद मांझी
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
73,475 वोट मिले
वोट शेयर- 41.59 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

मुनेश्वर चौधरी
पार्टी- जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) (जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक)
4,419 वोट मिले
वोट शेयर- 2.50 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Baniapur Vidhan Sabha Seat: 2020 में राष्ट्रीय जनता दल को मिली बनियापुर सीट, 2025 में दोनों गठबंधन होंगे आमने-सामने

गरखा (एससी) में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

गरखा सीट पर पिछले कुछ सालों में BJP और RJD के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियां लगातार दो-दो बार जीत हासिल कर चुकी हैं। इसमें 2005, 2010, 2015 और 2020 के चुनाव शामिल हैं। इस सीट पर कांग्रेस को कुल 5 बार जीत मिली, तो निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 बार मिली। वहीं, RJD को 3 बार और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल और जनता पार्टी को 1-1 बार जीत हासिल हो चुकी है।

गरखा (एससी) में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

गरखा (एससी) के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,07,080 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिसमें से 19,960 मुस्लिम वोटर्स हैं और 42,039 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। इसके अलावा, इन वोटर्स की संख्या लोकसभा चुनाव 2024 में 3,18,830 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Taraiya Vidhan Sabha Seat: तरैया में BJP का रहा दबदबा… 2025 में RJD के अलावा रेस में होंगी कौन सी पार्टियां?

First published on: Oct 23, 2025 09:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.