Bihar Chunav 2025, Baniapur Vidhan Sabha Seat: 2020 में राष्ट्रीय जनता दल को मिली बनियापुर सीट, 2025 में दोनों गठबंधन होंगे आमने-सामने

Baniapur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बनियापुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Baniapur

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Baniapur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बनियापुर सीट भी है, जो बिहार के सारण जिले के पश्चिमी हिस्से में स्थित सामान्य श्रेणी की सीट है। 2020 में इस सीट से RJD के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बनियापुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

केदार नाथ सिंह
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
65,194 वोट मिले
वोट लीड- 27,789
वोट शेयर- 38.74 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार ओझा
पार्टी- विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)
37,405 वोट मिले
वोट शेयर- 22.23 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

तारकेश्वर सिंह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
33,082 वोट मिले
वोट शेयर- 19.66 फीसदी

विज्ञापन

बनियापुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

बनियापुर सीट की स्थापना 1951 में हुई, जिसमें कांग्रेस ने 7 बार जीत हासिल की। RJD को 3 बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, जनता पार्टी को 2 बार और JDU, लोक जनशक्ति पार्टी, जनता दल, संयुक्त समाजवादी पार्टी और स्वतंत्र उम्मीदवार भी जीत हासिल कर चुके हैं। इस बार फिर से राज्य में दो बड़े गठबंधन चुनाव में हैं, जिससे ये मुकाबला तगड़ा होने वाला है।

बनियापुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

बनियापुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,18,503 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें से 38,220 मुस्लिम वोटर्स हैं और 37,520 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। इसके अलावा, यहां पर सिंह (18.4 फीसदी), राय (11.3 फीसदी), शाह (9.5 फीसदी) और महतो (6.7 फीसदी) जातियों के उम्मीदवार भी शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ