हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Benipatti Vidhan Sabha Seat, बेनीपट्टी: 2020 में कांग्रेस को शिकस्त, BJP के विनोद नारायण झा ने जीती थी सीट

Benipatti Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में मधुबनी जिले में बेनीपट्टी सीट है, जो सामान्य वर्ग की है। ये भी मधुबनी लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। इस सीट पर पिछली बार BJP और कांग्रेस के बीच मुकाबला था।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Benipatti Vidhan Sabha Seat: बिहार की बेनीपट्टी सीट पर पिछले दो चुनावों में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। दोनों बार दोनों पार्टियों ने उम्मीदवार के तौर पर विनोद नारायण झा और भावना झा को उतारा था। साल 2020 में BJP को इस सीट से जीत मिली थी, जबकि उससे पहले कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। 2025 के विधानसभा चुनाव में फिर से दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

विधानसभा चुनाव 2020

साल 2020 के चुनाव में बेनीपट्टी सीट पर BJP से उम्मीदवार विनोद नारायण झा को जीत मिली थी। जनता से उन्हें 78,862 वोट मिले थे। उनका मुकाबला इस सीट से पूर्व विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार भावना झा के साथ था, जिन्हें 46,210 वोट मिले थे। BJP को 32652 वोटों से जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बच्चा राय? तेज प्रताप यादव के खिलाफ AIMIM ने बनाया उम्मीदवार, टॉपर्स घोटाले के हैं आरोपी

विज्ञापन

2015 के चुनाव में कांग्रेस की भावना झा का मुकाबला बीजेपी के विनोद नारायण झा से था। उस समय विनोद नारायण झा चुनाव हार गए थे। इस बार फिर से दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

बेनीपट्टी सीट का चुनावी इतिहास

बेनीपट्टी सीट का चुनावी इतिहास देखें तो इस सीट से 6 बार जीत हासिल की। संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी (SSP) को एक बार जीत मिली है। इसके अलावा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के उम्मीदवारों को 4 बार जीत मिल चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने दो बार और JDU ने भी 2 बार जीत हासिल की है। यानी सबसे ज्यादा बार इस सीट पर कांग्रेस और CPI को जीत मिली है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछे 5 सवाल, राहुल गांधी के आरोपों पर भी जवाब की मांग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola