Bihar News: दलित इलाकों को अधिक विकसित करने के उद्देश्य से डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान चलाया गया। यह अभियान बाबा साहब की जयंती 14 अप्रैल से 17 मई तक चला। इसके तहत सभी 38 जिलों के दलित बस्तियों में कुल 7284 शिविर लगाए गए। इनमें बिजली कनेक्शन प्राप्त करने के लिए कुल 450 आवेदन प्राप्त किए गए। इनमें 145 आवेदनों पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा दी गई है, जबकि 305 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।
मुजफ्फरपुर से आए सबसे अधिक आवेदन
बताया जा रहा है कि इनमें सबसे अधिक 71 आवेदन मुजफ्फरपुर जिला से प्राप्त हुए हैं। 12 आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई कर दी गई है जबकि 57 को विद्युत कनेक्शन देने की प्रक्रिया चल रही है। इसी तरह अररिया में मिले 10 आवेदनों 5, औरंगाबाद में आए 14 आवेदनों में 3, बांका में 15 आवेदनों में 8 और दरभंगा में आए 14 में 10 आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई की गई है।
तत्काल मिला बिजली कनेक्शन
इसी तरह पूर्वी चंपारण में आए 14 आवेदनों में 10, गोपालगंज में आए 23 आवेदनों में 4, कैमूर में आए 21 आवेदनों में 19, मधुबनी में मिले 20 आवेदनों में 05, नालंदा में मिले 14 आवेदनों में 03, सारण में आए 20 आवेदनों में 01, सिवान में आए 51 आवेदनों में 22 और वैशाली में आए कुल 24 आवेदनों में 3 को तत्काल बिजली का कनेक्शन दे दिया गया है।
इन जिलों से नहीं आए आवेदन
बिहार अधिकारियों के मुताबिक, इनमें राज्य के कई जिले ऐसे भी हैं, जहां के दलित इलाकों से बिजली कनेक्शन का एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे जिलों में जहानाबाद, खगड़िया और पूर्णिया शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर इन जिलों से भी आवेदन आते हैं तो उन पर भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
20 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
20 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
21 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
21 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines