Goat Grazing Dispute In Araria(अरुण कुमार): बिहार के सिमराहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सोनार पट्टी वार्ड संख्या 3 में मकई के खेत में पशु चले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिमराहा थाना पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भैजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर मृत व्यक्ति का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
आपको बता दें, मृतक की पहचान मिर्जापुर सोनार पट्टी वार्ड संख्या तीन निवासी स्वर्गीय यूनुस के बेटे मोहम्मद अशफाक के रूप में की जा रही है जबकि गंभीर रूप से घायल हुए एहतेशाम और इश्तियाक का इलाज हो रहा है।
क्या है मामला
रविवार की देर शाम अशफाक की बकरी मकई के खेत में जा कर फसल खा रही थी। इसी बात को लेकर इश्तियाक अशफाक के पास गया कि हमारी मकई क्यों चरा रहे हो, इसको लेकर अशफाक ने अपने भाइयों के साथ मिलकर लाठी, भाला, रोड लेकर मारपीट करने लगे। इस मारपीट की जानकारी मिलते ही उनके भाई और बेटा एहतेशाम गाजी पहुंचे। इसके बाद अशफाक के द्वारा उनके भाई और बेटे के साथ भी मारपीट की गई।
काफी शोर-शराबे की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया। घायलों को डॉक्टर ने उपचार देकर अच्छे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जबकि मोहम्मद अशफाक को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद घटना की सूचना सिमराहा थाना पुलिस को दी गई। वहीं, इस मामले को लेकर फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर का बेल लेने से इनकार, जारी रहेगा आमरण अनशन
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
26 mins agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines