Bihar Patna Police Strict Plan: साल 2024 के खत्म होने में अब सिर्फ कुछ घंटे बचे हुए हैं। ऐसे में 31 दिसंबर शाम से ही लोगों का नए साल 2025 के स्वागत का जश्न शुरू हो जाएगा। देश के सभी शहरों में न्यू ईयर इव पार्टी को लेकर नियम जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में पटना पुलिस ने भी नए साल के जश्न को लेकर नियम जारी कर दिए है। दरअसल, पटना पुलिस ने नए साल के जश्न के दौरान शराबबंदी के नियम तोड़ने और दारू पार्टी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त प्लान बनाया है।
पटना पुलिस ने कसी कमर
पटना पुलिस ने शराबबंदी के बावजूद न्यू ईयर पार्टी में दारू पार्टी करने वालों को पकड़ने के लिए कमर कस ली है। पुलिस ने बताया कि जो भी कोई न्यू ईयर पर दारू पार्टी करेगा, उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पटना के हर चौक-चौराहे पर भारी मात्रा में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक एसपी द्वारा हर एक व्यक्ति के गाड़ी की जांच करने और ब्रेथ एनलाइजर से सवार लोगों की चेकिंग करने का निर्दश दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘BPSC का पेपर लीक नहीं हुआ…’, नीतीश के मंत्री बोले- ‘छात्रों का प्रदर्शन एक साजिश’
इन जगहों पर तैनात रहेगी पुलिस
ट्रैफिक एसपी के अनुसार पटना के नए साल के मौके पर राजवंशीनगर हनुमान मंदिर, पटना जंक्शन हनुमान मंदिर, चिल्ड्रन पार्क, कम्हरार पार्क, संजय गांधी जैविक उद्यान, पंचमुखी हनुमान मंदिर और बुद्धा स्मृति पार्क जैसी जगाहों पर काफी भीड़ होती है। ऐसे में 31 दिसंबर की रात से ही इन इलाकों में चेकिंग अभियान शुरू करने का निर्देश दिया गया हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
8 mins agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
11 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
13 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines