'BPSC का पेपर लीक नहीं हुआ...', नीतीश के मंत्री बोले- 'छात्रों का प्रदर्शन एक साजिश'

Patna News: पटना में बीपीएससी स्टूडेंट के प्रोटेस्ट को लेकर मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा परीक्षा पुनः कराने को लेकर जो भी फैसला होगा, वह बीपीएससी लेगी।

BPSC Student Protest

BPSC Student Protest

विज्ञापन

BPSC Student Protest: बिहार में इन दिनों बीपीएससी छात्रों का प्रदर्शन सियासत में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। बीपीएससी परीक्षार्थी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच नीतीश सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा सीएस कह चुके हैं किसी को पेपर लीक के बारे में एग्जाम को लेकर कोई शिकायत है तो उस पर संज्ञान लेंगे और कार्रवाई करेंगे। सीएस ने सरकार की ओर से खुला न्योता दे रखा है। सरकार को छात्रों के हित में हर वह काम करेंगी, जो वह कर सकती है।

विजय चौधरी ने कहा अभ्यर्थियों ने पेपर लीक से जुड़े कोई सबूत नहीं दिए, पेपर लीक हुआ ही नहीं। पेपर लीक को लेकर जो हंगामा हुआ, यह किसकी साजिश है? छात्रों के भविष्य को खराब किया जा रहा है। छात्रों को बहकाया जा रहा है। छात्र हमारे देश और राज्य का भविष्य है। हमारी सरकार छात्रों के पक्ष में हैं। उनके साथ नाइंसाफी नहीं होगी। जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर के अल्टीमेटम वाले सवाल पर मंत्री ने कहा, सरकार किसी के अल्टीमेटम को नहीं समझती। सरकार सिर्फ जनता के हित में काम करती है। अल्टीमेटम की कोई जरूरत नहीं है, ना ही उसकी कोई अहमियत है।

विज्ञापन

एग्जाम को लेकर फैसला बीपीएससी करेंगी

हमारी सरकार ने बड़ी पहल करते हुए मुख्य सचिव को छात्रों से बातचीत करने भेजा। वहीं छात्रों के एफआईआर से जुड़े सवाल पर विजय चौधरी ने कहा सरकार एफआईआर मामले में उदारतापूर्वक विचार करेगी। एग्जाम को लेकर जो भी फैसला होगा, वह बीपीएससी तय करेंगी।

महागठबंधन के ऑफर पर मंत्री ने कहा तेजस्वी यादव कह रहे हैं दरवाजा बंद है, उनके वरिष्ठ विधायक कह रहे है, हम स्वागत के लिए खड़े हैं, इससे उनके हालात समझ सकते हैं। हम एनडीए में है, एनडीए मजबूत हो रही है। 2025 का चुनाव हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ