बिहार के पटना में नामी कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, शूटर उमेश यादव को पटना सिटी इलाके से दबोचा गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।
उदयगिरी अपार्टमेंट से हुई गिरफ्तारी
पुलिस जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर पास ही के एक अपार्टमेंट में छिप गया था। एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को पटना म्यूजियम के सामने स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की, जहां से दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। यह वही अपार्टमेंट है जहां घटना के तुरंत बाद शूटर ने पनाह ली थी। इस फ्लैट के मालिक, एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
10 लाख रुपये दी गई थी सुपारी
चौंकाने वाली बात यह है कि जिस अपार्टमेंट में शूटर ने शरण ली थी, उसमें पटना के कई बड़े व्यापारी, उच्च अधिकारी और वीआईपी लोग रहते हैं। इससे मामले की संवेदनशीलता और भी बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में शूटर ने स्वीकार किया है कि गोपाल खेमका की हत्या के लिए उसे 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें से एक लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे।
सुपारी देने वाले शख्स की होगी गिरफ्तारी
पुलिस की जांच में अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सुपारी देने वाला शख्स कौन है? पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच में जुटी है और कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि सुपारी देने वाला शख्स की गिरफ्तारी के बाद इस घटना के पीछे पर्दे में छुपे कई बड़े नाम उजागर हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस की यह कार्रवाई हत्याकांड की तह तक पहुंचने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
अपार्टमेंट के बाहर वारदात को दिया अंजाम
बता दें कि शुक्रवार रात कारोबारी गोपाल खेमका को उनके गांधी मैदान के पास अपार्टमेंट के बाहर गाड़ी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय खेमका बांकीपुर क्लब से अपनी कार खुद ड्राइव कर घर लौटे थे। इसी बीच घात लगाए बदमाश ने उनकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
6 hrs ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
6 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 day agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
2 days agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
2 days agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
2 days ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
3 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
3 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines