Bus Driver And Girl Students Assaulted: बिहार के वैशाली जिले मे स्कूली बस के चालक और उसमें सवार छात्राओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल शनिवार दोपहर वैशाली जिले महुआ के मानपुरा स्थित संत जांस एकेडमी में छुट्टी होने पर बस ड्राइवर बच्चों को बस से घर छोड़ने के लिए प्रेमराज की ओर जा रहा था। बच्चन शर्मा स्मारक के पास से जा रही कार से बस छू गई, जिससे नाराज कार सवार ने बस ड्राइवर के साथ-साथ छात्राओं के साथ मारपीट करने लगे। हादसे में बस ड्राइवर समेत कई छात्राएं घायल हो गई। हादसे की सूचना पर स्कूल प्रबंधन पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाड़ी में बस छू जाने की वजह से की मारपीट
महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि रास्ते में जा रही गाड़ी में स्कूली बस के छू जाने की वजह से गाड़ी चालक ने गुस्सें में बस के चालक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। बस ड्राइवर के साथ मारपीट होते देखकर बस पर सवार छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई और वे डर की वजह से चीखने-चिल्लाने लगी। छात्राओं की चिल्लाने की आवाज सुनकर मनचलों ने बस में सवार छात्राओं के साथ भी मारपीटकर छेड़छाड़ करने लगे।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
हादसे में एक छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल बस चालक अखिलेश कुमार, घायल छात्रा कोरीगांव निवासी रंजीत सिंह की पुत्री सौम्या कुमारी, राजेश्वर राय की पुत्री 16 वर्षीया पुत्री स्मृति कुमारी को, राजीव कुमार की पुत्री 18 वर्षीया हिमांशु सिंहा को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा स्मृति कुमारी को अनुमंडल अस्पताल से हाजीपुर रेफर किया गया। छात्रा का इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के प्रबंधक जागेश्वर राय, कौशल कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। फिलहाल अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने छात्राओं के परिजन को जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। मामलें की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines