हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

शराबी मुखिया जी का गजब अंदाज, पकड़ने गई पुलिस तो कहने लगे एक पैग और...

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में शराबबंदी लागू है इसके बावजूद आए दिन राजधानी पटना से लेकर अन्य जिलों से शराब पीते लोगों के वीडियो सामने आते रहते हैं। हाल ही में मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। अब, एक नया मामला बेगूसराय से आया है, जहां एक मुखिया जी को शराब पीते पकड़ा गया है।

शराब पीते मुखिया गिरफ्तार

दरअसल, बेगूसराय सिहमा पंचायत के मुखिया बमबम सिंह अपने घर में दारू पार्टी कर रहे थे। इसकी सूचना बेगूसराय उत्पाद थाना पुलिस को पटना मध्य निषेध द्वारा दी गई है। इसके बाद पुलिस ने मुखिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान दारू की बोतल को छुपाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुखिया जी इतने नशे में थे कि जब पुलिस वाले छापेमारी करने पहुंचे तो वह कहने लगे कि अभी रुक जाइए, एक पैग और पी लेने दीजिए।

यह भी पढ़ेंः मनीष कश्यप की एक गलती ने 5 पुलिसकर्मियों को करा दिया सस्पेंड

मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

पुलिस वालों ने जब मुखिया जी का मेडिकल जांच कराया तो उसे शराब पीने की पुष्टि की गई है। इसके बाद मुखिया बमबम सिंह को न्यायालय में पेश किया है। उत्पाद अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया की मुखिया को शराब के नशे में और शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस सभी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

आपको बता दें कि, नीतीश कुमार की सरकार ने साल 2016 में शराबबंदी की घोषणा की थी। सरकार इसे सफल बनाने के लिए कई हथकंडे अपनाए है। जगह-जगह शराबियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें