हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पटना के नए डीएम बने त्याग राजन, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी List

Bihar IAS Transfer List : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले नीतीश सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला और प्रमोशन लिया। पढ़ें अमिताभ ओझा की रिपोर्ट।

विज्ञापन
पटना के नए डीएम बने त्याग राजन।

Bihar IAS Transfer List : बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर और प्रमोशन किया। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी को सचिव और सचिव स्तर के पद पर प्रमोशन मिला। सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। सचिव स्तर में प्रमोशन पाने वालों में पटना, दरभंगा, मुंगेर, बेतिया के डीएम शामिल हैं। त्याग राजन पटना के नए जिलाधिकारी बनाए गए।

देखें नए जिलाधिकारियों की पूरी लिस्ट

डीएम पटना : त्यागराजन एसएम
डीएम बक्सर : विद्यानंद सिंह
डीएम खगड़िया : नवीन कुमार
डीएम जमुई : श्री नवीन
डीएम गया : शशांक शुभंकर
डीएम मुंगेर : अरविंद कुमार वर्मा
डीएम गोपालगंज : पवन कुमार सिंह
डीएम कैमूर : पवन कुमार सिंह
डीएम सिवान : आदित्य प्रकाश
डीएम वैशाली : वर्षा सिंह
डीएम पूर्णिया : अंशुल कुमार
डीएम नालंदा : कुंदन कुमार
डीएम दरभंगा : कौशल कुमार
डीएम पश्चिमी चंपारण : धर्मेंद्र कुमार
डीएम मधुबनी : आनंद शर्मा
डीएम बांका : नवदीप शुक्ला

यह भी पढ़ें : बिहार की राजनीति में ‘नियुक्ति राज’, NDA नेताओं और कार्यकताओं की निकली लॉटरी

विज्ञापन

13 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी की अधिसूचना के अनुसार, जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिला है, उसमें दरभंगा के जिला अधिकारी राजीव रोशन, पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह, पश्चिम चंपारण (बेतिया) के डीएम दिनेश कुमार राय, मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह शामिल हैं।

रचना पाटिल को भी मिला प्रमोशन

समेकित बाल विकास पटना के निदेशक कौशल किशोर, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव कंवल तनुज, सामान्य प्रशासन विभाग की विशेष सचिव रचना पाटिल, योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार राय, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव नैय्यर इकबाल को भी प्रमोशन दिया गया है।

विज्ञापन

अनिमेष कुमार पाराशर का नाम भी शामिल

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सह पटना नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर, कॉम्फेड पटना के प्रबंध निदेशक राजकुमार, बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक मिनेंद्र कुमार, चकबंदी बिहार के निदेशक राकेश कुमार को भी प्रमोशन मिला है। सभी अधिकारियों को सचिव ग्रेड में प्रोन्नति एवं वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2026 या उसके बाद प्रभार ग्रहण किए जाने की तिथि से लागू होगा।

यह भी पढ़ें : BPSC 71st CCE 2025: जारी हुआ नोटिफिकेशन, 1250 पदों पर होगी भर्ती, 2 जून से करें आवेदन

विज्ञापन

बिहार सरकार ने शनिवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को नई जिम्मेदारी दी। उन्हें बिहार भवन, नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी, स्थानिक आयुक्त कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। फिलहाल वे अपर महानिदेशक (मुख्यालय) और अपर महानिदेशक (ऑपरेशन), STF के पद की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola