BPSC 71st CCE 2025: जारी हुआ नोटिफिकेशन, 1250 पदों पर होगी भर्ती, 2 जून से करें आवेदन

BPSC ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार कुल 1,250 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सबसे ज्यादा पद ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर और ब्लॉक माइनॉरिटी वेलफेयर ऑफिसर के लिए हैं।

bpsc 71st cce 2025 notification
विज्ञापन

BPSC 71st CCE Notification 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) 2025 के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत बिहार सरकार के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में कुल 1,250 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 2 जून 2025 से 30 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख

इस परीक्षा प्रक्रिया की शुरुआत 30 अगस्त 2025 को होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा (Prelims) से होगी। इसके बाद मेंस परीक्षा और इंटरव्यू राउंड आयोजित किए जाएंगे।

Advertisment

पदों की पूरी डिटेल

इस बार सबसे ज्यादा पद ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर (502 पद) और ब्लॉक माइनॉरिटी वेलफेयर ऑफिसर (459 पद) के लिए हैं। अन्य पदों का डिटेल इस प्रकार है:

– सीनियर डिप्टी कलेक्टर – 100 पद

– फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – 79 पद

विज्ञापन

– लेबर सुपरिटेंडेंट – 10 पद

– सब रजिस्ट्रार / जॉइंट सब रजिस्ट्रार – 3 पद

विज्ञापन

– सुगरकेन ऑफिसर – 17 पद

– ब्लॉक पंचायती राज ऑफिसर – 22 पद

विज्ञापन

– ब्लॉक अनुसूचित जाति/जनजाति वेलफेयर ऑफिसर – 13 पद

– रेवेन्यू ऑफिसर – 45 पद

विज्ञापन

SDM और DSP पदों पर इस बार कोई वैकेंसी नहीं

इस साल की सबसे खास बात यह है कि इस बार SDM और DSP जैसे प्रमुख पदों के लिए कोई भी वैकेंसी जारी नहीं की गई है। ये पद आमतौर पर CCE की सबसे लोकप्रिय भर्तियों में गिने जाते हैं, और इस बार इनकी गैरमौजूदगी एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है।

कैसे करें आवेदन? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

विज्ञापन

2. इसके बाद “71वीं CCE Prelims 2025” सेक्शन में “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

3. अब वेलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।

विज्ञापन

4. इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें।

5. इसके बाद आप पर्सनल, एजुकेशनल और कॉन्टेक्ट से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।

विज्ञापन

6. अब आप फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें।

7. परीक्षा केंद्र और कैटेगरी का चयन करें (अगर लागू हो)।

विज्ञापन

8. अंत में फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार अच्छे से जांच लें।

9. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

विज्ञापन

10. आप भविष्य के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

संभावित अतिरिक्त वैकेंसी

BPSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर 30 जून 2025 से पहले अन्य विभागों से नई रिक्तियां प्राप्त होती हैं, तो उन्हें भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी अपडेट को मिस न करें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ