हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शादी के 4 दिन बाद सामने आई पति की असलियत, एक साल बाद पुलिस के सामने किया खुलासा

विज्ञापन
Bihar Crime News

Bihar Crime News: ससुराल से भागी महिला को बरामद कर बिहार की गोपालगंज पुलिस ने उससे पूछताछ की उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिसे सुनकर सब लोग हैरान रह गए। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह मोतिहारी जिले की रहने वाली है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे इग्नोर कर रहे हैं, इसलिए वह घर छोड़कर भाग आई। इसके बाद उसने ऐसी बात बताई जिसने पूछताछ कर रहे पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ा दिए। फिलहाल पुलिस महिला ससुराल वालों और मायकों वालों से बातकर उसे घर पहुंचाने की कोशिश में जुटी है।

पति करता है इग्नोर

महिला का कहना है कि उसका पति शादी के बाद से ही उसे इग्नोर कर रहा है। शारीरिक संबंध बनाना तो दूर पति उससे बात तक नहीं करता है। घर में रहने के दौरान भी उसका पति तवज्जो नहीं देता है। वह बात करने की कोशिश करती है तो वह झिड़क देता है। महिला ने रोते हुए बताया कि घर में उसे कोई भी प्यार नहीं करता है। ऐसा लगता है कि जैसे वह उस घर में जबरन रह रही हो।

नहीं मिला पति का सुख

महिला का यह भी कहना है कि लोग शादी क्यों करते हैं? परिवार बढ़ाने के लिए ना, लेकिन मेरा पति मुझसे दूर-दूर ही रहता है। यहां तक कि शारीरिक संबंध बनाने में भी रुचि नहीं लेता है। ऐसे में कैसे मां बनूंगी और मेरा परिवार कैसे आगे बढ़ेगा?

पूछताछ में उसने यह भी बताया कि एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी, जिसके बाद कोई ऐसा दिन नहीं बीता, जब उसे ससुराल में सुकून मिला हो। यही वजह है कि दुखी होकर वह मोतिहारी से बस पकड़कर गोपालगंज पहुंच गई। उसका कहना है कि वह शादी के कुछ दिनों के बाद ही अपने मायके वापस चली आई, लेकिन कोई महिला शादी के बाद मायके में कितने दिन रहेगी। मैं तो एक साल से मायके में ही रह रही थी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola