Bihar Hajipur Court auctioned DM Office: (अभिषेक कुमार) बिहार की हाजीपुर कोर्ट ने डीएम के कार्यालय की नीलामी का इश्तेहार निकाल दिया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। हालांकि कोर्ट का ये फैसला प्रशासन की लापरवाही पर आया है। लालफीताशाही और मुआवजे में देरी के कारण कोर्ट ने डीएम के दफ्तर को ही नीलाम करने का फरमान जारी कर दिया है।
क्या है मामला?
दरअसल हाजीपुर में 24 साल पहले एक युवक की मौत हो गई थी। ये मामला साल 2000 का है। बिद्दूपुर थाने के चकसिकन्दर इलाके में सरकारी रोड रोलर के कारण एक युवक हादसे का शिकार हो गया। युवक का नाम फैज खलीफा था। इस हादसे में फैज की मौत हो गई।
6 साल से नहीं मिला मुआवजा
फैज खलीफा की मौत के बाद परिजनों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और 19 साल बाद कोर्ट ने मामले पर फैसला सुनाया। 2019 में हाजीपुर कोर्ट ने परिजनों को 8 लाख 10 हजार 840 रुपए मुआवजा देने की बात कही। कोर्ट ने प्रशासन को दो महीने के अंदर रकम चुकाने का आदेश दिया। मगर प्रशासन सोता रहा और 6 साल बाद भी परिजनों को मुआवजे की राशि नहीं मिल सकी।
नीलाम होगा डीएम का दफ्तर
लिहाजा हाजीपुर कोर्ट ने सख्त कदम उठाते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति की नीलामी करके सूत समेत मुआवजा चुकाया जाएगा। इसी के साथ कोर्ट ने डीएम के दफ्तर को ही नीलाम करने का आदेश दे दिया। कोर्ट का इश्तेहार देखकर सभी दंग रह गए। हालांकि कोर्ट के अगले फैसले तक डीएम ऑफिस की नीलामी नहीं होगी। अदालत ने केस की अगली तारीख 18 मई यानी शनिवार की दी है। इस दौरान कोर्ट रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines