हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

जो घर था कभी सम्राट चौधरी का ठिकाना…, अब उसमें रहेंगे नीतीश के बेटे, निशांत कुमार को मिला डिप्टी सीएम वाला बंगला

बिहार सरकार ने नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया है. ये बंगला पहले उपमुख्यमंत्री के लिए निर्धारित था. वहीं 2 देशरत्न मार्ग का आवास अब मंत्री राम कृपाल यादव को दिया गया है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आवंटित सरकारी आवास में बड़ा बदलाव किया है. सरकार ने अब उन्हें पटना के प्रतिष्ठित 5 देशरत्न मार्ग स्थित बंगला दिया है. ये वही बंगला है जो लंबे समय से बिहार के उपमुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के रूप में जाना जाता रहा है. जानकारी के मुताबिक, निशांत कुमार को पहले 2 देशरत्न मार्ग का सरकारी बंगला अलॉट किया गया था. लेकिन हाल ही में सरकार ने आवास आवंटन में संशोधन करते हुए उन्हें 5 देशरत्न मार्ग का बंगला दे दिया है. वहीं 2 देशरत्न मार्ग का आवास अब मंत्री राम कृपाल यादव को मिला है.

ये भी पढ़ें: बिहार में वज्रपात या हादसे में मौत पर कितना मिलता है मुआवजा? जानें नियम और क्लेम करने का तरीका

क्यों खास है 5 देशरत्न मार्ग बंगला?

5 देशरत्न मार्ग का बंगला बिहार की राजनीति में काफी अहम माना जाता है. ये आवास उपमुख्यमंत्री के लिए निर्धारित रहा है और इसमें कई प्रमुख नेता रह चुके हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव, तारकिशोर प्रसाद और सम्राट चौधरी भी इसी बंगले में रह चुके हैं. उपमुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद इन सभी नेताओं ने ये सरकारी आवास खाली कर दिया था. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कुछ समय तक वो इसी बंगले में रहे थे. बाद में भवन निर्माण विभाग ने एक नोटिस जारी कर इस बंगले को मुख्यमंत्री आवास परिसर का हिस्सा बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी. हालांकि ये फैसला ज्यादा समय तक लागू नहीं रह सका.

विज्ञापन

क्यों चर्चा में आया ये बंगला?

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर शुरू हुए राजनीतिक विवाद के बाद विपक्ष ने उपमुख्यमंत्री आवास को मुख्यमंत्री आवास में शामिल करने के फैसले पर भी सवाल उठाए थे. इसके बाद सरकार ने इस बंगले को मुख्यमंत्री आवास परिसर से अलग रखने का निर्णय लिया. अब सरकार ने इस प्रतिष्ठित बंगले को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आवंटित कर दिया है. इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि सरकार की ओर से इसे सामान्य आवास आवंटन प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है. फिलहाल निशांत कुमार जल्द ही 5 देशरत्न मार्ग स्थित नए सरकारी आवास में शिफ्ट हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी शिक्षकों के ट्यूशन और प्राइवेट कोचिंग पर बैन, नियम तोड़ा तो सीधे जाएगी नौकरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola