Live Updates
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में सीपीआई-एमएल विधायक को भेजा जेल, कोरोना टेस्ट के दौरान पकड़ा
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में अरवल से सीपीआई-एमएल विधायक महानंद सिंह को जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई 2001 में दर्ज एक पुराने आपराधिक मामले में की गई है। सोमवार को उन्हें कोरोना टेस्ट के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार महानंद को कोरोना टेस्ट के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया।
Bihar Election LIVE 2025: राहुल गांधी 10 अगस्त को शुरू करेंगे मतदाता अधिकार यात्रा
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे। यह यात्रा दो चरणों में होगी। 10 अगस्त को सासाराम से शुरू होकर औरंगाबाद होते हुए 13 अगस्त को गया पहुंचेगी। दूसरा चरण 16 अगस्त को गया से शुरू होगा। फिर नवादा, जमुई और भागलपुर होते हुए यात्रा सीमांचल की तरफ बढ़ेगी। कोसी के जिलों से गुजरते हुए मिथिलांचल में प्रवेश करेगी. फिर यात्रा चंपारण और तिरहुत प्रमंडल से होते हुए सारण और अंत में पटना पहुंचेगी।
Bihar Election LIVE 2025: मंत्री नितिन नवीन- राहुल गांधी का एटम बम तेजस्वी के घर गिरा
Bihar Election LIVE 2025: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कहा कि राहुल ने SIR में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा था कि उनके पास सबूत है, एटम बम है, अगर फटेगा तो चुनाव आयोग नहीं बचेगा। नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी का एटम बम तो तेजस्वी यादव के घर पर गिरा।
Bihar Election LIVE 2025: पूर्व मुख्यमंत्री शिबु सोरेन को सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रदांजलि
Bihar Election LIVE 2025: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। कहा कि शिबु जी का निधन दुःखद। स्व. शिबू सोरेन जी एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति।
Bihar Election LIVE 2025: SIR पर बोलीं प्रियंका गांधी, सरकार को चर्चा के लिए सहमत होना चाहिए
Bihar Election LIVE 2025: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को संसद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा के लिए मांग की। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए, प्रियंका गांधी ने कहा यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। अगर मतदाता सूची में ऐसा हो रहा है, तो हमें यह मुद्दा क्यों नहीं उठाना चाहिए? सरकार को चर्चा के लिए सहमत होना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।
Bihar Election LIVE 2025: लालू यादव ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक
Bihar Election LIVE 2025: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शोक जताया है। कहा कि यह राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शिबू सोरेन एक लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे और उन्होंने समाज के वंचित तबके के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनका जाना सिर्फ झारखंड के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारत के दलित और आदिवासी समाज के लिए बहुत दुखद समाचार है।
Bihar Election LIVE 2025: चुनाव से पहले मिलेगा नया वोटर आई कार्ड
Bihar Election LIVE 2025: बिहार चुनाव से पहले बिहार के मतदाताओं को नया ईपिक नंबर और वोटर आईडी मिलेगी। चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। सूची में दावा या आपत्ति के लिए आयोग ने 30 अगस्त का समय दिया है। इसके बाद 1 सितंबर को नई और फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी।
Bihar Election LIVE 2025: तेजस्वी यादव के बचाव में उतरे पप्पू यादव, EC को बताया बीजेपी प्रवक्ता
Bihar Election LIVE 2025: बिहार चुनाव में अब घमासान तेज होता जा रहा है। तेजस्वी यादव की आलोचना करने वाले पूर्व सांसद पप्पू यादव इस बार अप्रत्याशित रूप से उनके बचाव में उतर आए हैं। चुनाव आयोग द्वारा तेजस्वी यादव को नोटिस भेजे जाने पर पप्पू यादव ने आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इसे भाजपा का "प्रवक्ता" करार दिया है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की बिहार यात्रा को गरीबों की आवाज बताया और भाजपा पर सनातन धर्म के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया।
Bihar Election LIVE 2025: केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने तेजस्वी को घेरा, कहा- वोटरर्स को कर रहे गुमराह
Bihar Election LIVE 2025: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लगातार झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे हैं। वे SIR के बारे में झूठ बोलने से लेकर अपने ही मतदाताओं को गुमराह करने तक पहुंच गए हैं। यहां तक कि संवैधानिक संस्था, चुनाव आयोग को भी नहीं बख्शा, उसका भी अपमान किया। अगर खुद को भावी मुख्यमंत्री समझने वाले तेजस्वी यादव इसी तरह झूठ फैलाते रहे, तो संस्था कानूनी कार्रवाई करने पर मजबूर हो जाएगी।
Bihar Election LIVE 2025: बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने तेजस्वी पर साधा निशाना, की कार्रवाई की मांग
Bihar Election LIVE 2025: 2 वोटर आईडी रखने के मामले में बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को घेरा है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि तेजस्वी यादव एक नेता हैं। वह 2 जगहों से मतदाता थे। उनके पास 2 वोटर आईडी हैं, जो कि गैरकानूनी है। इसका मतलब है कि बड़े पैमाने पर तेजस्वी की पार्टी के लोग कई जगहों पर मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। कई नेताओं के पास दो वोटर आईडी हो सकते हैं। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चुनाव आयोग आज एसआईआर में घर-घर जाकर सत्यापन कर रहा है। वे इसका विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका पर्दाफाश हो जाएगा।
Bihar Election LIVE 2025: नमस्कार, बिहार की राजनीति में आपका स्वागत है। बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल है। 2 वोटर आईडी रखने में चुनाव आयोग ने नेता प्रतिपक्ष को नोटिस जारी कर दिया है। तेजस्वी से 1 आईडी आयोग को सौंपने को कहा है।
कई विपक्षी पार्टियां वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) का विरोध कर रही हैं। लेकिन अभी तक कोई चुनाव आयोग के पास ठोस सबूत लेकर नहीं गया है।
चुनाव आयोग बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव कराने की तैयारी में है। 1 अगस्त को बिहार में चुनाव आयोग ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। अब 1 सितंबर तक का समय सूची में सुधार के लिए रहेगा।
विरोध-प्रदर्शनों से दूर जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर जनता से संपर्क में लगे हैं। तेज बारिश में प्रशांत के रैली निकाली।
बिहार की राजनीति से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines