बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी पार्टियां मैदान में हैं और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. चुनावी रैलियां भी शुरू हो चुकी हैं. वहीं, इस चुनाव में एक चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और वो है भाजपा द्वारा बिहार चुनाव के दौरान छह जिलों में अपना एक भी प्रत्याशी नहीं उतारना.
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार, इस साल हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 6 जिलों में अपना एक भी प्रत्याशी नहीं उतारा है. इन 6 जिलों की बात करें तो, इनमें 3 जिलों में पहले चरण में और बाकी 3 जिलों में दूसरे चरण में चुनाव होने हैं. हालांकि 5 जिले ऐसे भी हैं जहां की एक-एक सीट पर ही NDA की ओर से भाजपा के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.
बता दें कि भाजपा इस बार 32 जिलों की कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. जिसे लेकर जोरों शोरों के साथ चुनावी प्रचार भी शुरू हो चुका है.
किन जिलों में नहीं उतरे भाजपा के प्रत्याशी?
जानकारी के अनुसार, भाजपा ने मधेपुरा, खगड़िया, शेखपुरा, शिवहर, जहानाबाद और रोहतास में अपना एक भी प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं उतारा है.
इसके अलावा कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां की सिर्फ एक-एक सीट पर ही भाजपा चुनाव लड़ रही है. उनमें सहरसा, लखीसराय, नालंदा, बक्सर, जमुई और नालंदा शामिल हैं.
भाजपा ने सबसे ज्यादा उम्मीदवार कहां उतारे?
जानकारी के अनुसार, इस बार हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा 8 उम्मीदवार पश्चिम चंपारण जिले में उतारे हैं. जिसमें पिपरा, कल्याणपुर, मोतिहारी, हरसिद्धि, मधुबन, रक्सौल, ढाका औक चिरैया शामिल हैं. इन जिलों में कुल 12 सीटों में 8 पर भाजपा लड़ रही है.
भाजपा के लिए पूर्वी चंपारण क्यों है खास?
वहीं, पूर्वी चंपारण की 9 में से 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार हैं. अगर सीट की संख्या के लिहाज से देखें तो भाजपा के लिए चंपारण का क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है. वहीं, दूसरी ओर पटना जिले की 14 में से 7 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी मैदान में हैं. जिसमें दरभंगा की 6 सीटें, भोजपुर की 5 सीटें, मुजफ्फरपुर की 5 सीटें और मधुबनी की 5 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं.
गौरतलब है कि इस साल हो रहे चुनाव में बिहार में कुल 243 सीटों पर वोटिंग होगी. जिसमें जदयू-भाजपा 101-101 सीटों पर तो वहीं, लोजपा आर 29 सीटों पर, हम और रालोम के 6-6 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं.
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines