हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार में कांग्रेस की छंटनी वाली लिस्ट तैयार! चुनाव से पहले संगठन में होगा बदलाव

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में कांग्रेस की कोशिश पार्टी की मजबूती के लिए जनहित और स्थानीय मुद्दों पर जनांदोलन करना होगा। पार्टी का मानना है कि बिहार कांग्रेस की समस्या संवादहीनता है। बात होती भी है तो अपने गुट के भीतर होती है।

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने उन नेताओं की लिस्ट तैयार की है, जो पार्टी में रहते हुए सक्रिय नहीं हैं। पार्टी बिहार में संगठन में बदलाव करके अपने कील कांटे दुरुस्त करना चाहती है। इसी क्रम में निष्क्रिय नेताओं पर गाज गिर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के कागजी और निष्क्रिय प्रखंड अध्यक्षों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसके साथ ही पार्टी नए और जुझारू नेताओं को मौका दे सकती है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश ने पटना के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त 3 प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव, सुनील कुमार पासी और शाहनवाज आलम के बीच दायित्वों का बंटवारा किया है। साथ ही प्रखंड समिति के गठन-पुनर्गठन के लिए अगले 2 महीने की समय सीमा तय की है। कांग्रेस के प्लान को समझने के लिए देखिए ये वीडियो रिपोर्ट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola