बिहार CM सम्राट चौधरी ने पलटा पूर्व डिप्टी सीएम का आदेश, राजस्व कर्मचारियों पर लिया बड़ा फैसला

बिहार CM सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बड़े फैसले को पलट दिया है. सम्राट चौधरी की सरकार ने लंबे समय से हड़ताल पर डटे राजस्व कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

bihar CM Samrat

बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने अपने पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बड़े फैसले को पलट दिया है. सम्राट चौधरी की सरकार ने लंबे समय से हड़ताल पर डटे राजस्व कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने निलंबित राजस्व कर्मचारियों को राहत देने का ऐलान किया है। बीते करीब ढाई महीने से निलंबन झेल रहे राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन अब रद्द किया जाएगा।

विज्ञापन

गौरतलब है कि 14 अप्रैल तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कार्यभार देख रहे पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इन हड़ताली राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया था।

विज्ञापन

बिहार में राजस्व कर्मचारियों से जुड़े हालिया मामले मुख्य रूप से भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और हड़ताल से संबंधित हैं। बिहार सरकार ने इसे लेकर सख्त रुख अपनाया था। अररिया और पूर्णिया जैसे जिलों में 15,000 रुपये या उससे अधिक की रिश्वत लेते हुए राजस्व कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार (Trap Cases) किया गया था।

विज्ञापन

निगरानी विभाग द्वारा पकड़े जाने के बाद पटना और अररिया में कई राजस्व कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी (DM) ने भ्रष्टाचार के मामले में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कार्रवाई की थी।

अपनी 17 सूत्री मांगों (जैसे- 2800 ग्रेड पे, गृह जिले में पदस्थापन) को लेकर राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बाद, सरकार ने FIR के आदेश दिए थे। भोजपुर सहित कई जिलों में हड़ताली कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी मिली थी।

विज्ञापन

उधर, राजस्व कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अपनी विभिन्न 17 मांगों को लेकर मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज (Mutation) और परिमार्जन जैसे लाखों मामले लंबित हो गए हैं, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। हाल ही में, सरकार ने कर्मचारियों के पदनाम में बदलाव (सहायक राजस्व अधिकारी – ARO) पर सहमति जताई थी, लेकिन अनिश्चितकालीन हड़ताल का मुद्दा अभी भी बना हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ