CM बनते ही एक्शन मोड में सम्राट चौधरी, हाई लेवल मीटिंग में भ्रष्टाचार को लेकर दिए कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ आज एक हाई लेवल मीटिंग की है. मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी बड़े IAS पदाधिकारी के साथ मीटिंग की है. मीटिंग में मुख्य सचिव के साथ-साथ सभी विभाग के प्रधान सचिव अपर मुख्य सचिव और सचिव मौजूद थे.

samrat chaudhary

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ आज एक हाई लेवल मीटिंग की है. मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी बड़े IAS पदाधिकारी के साथ मीटिंग की है. मीटिंग में मुख्य सचिव के साथ-साथ सभी विभाग के प्रधान सचिव अपर मुख्य सचिव और सचिव मौजूद थे.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में राज्य में करप्शन को खत्म करना है. उन्होंने दूसरा निर्देश दिया है कि किसी भी योजना को और किसी भी काम को लटकाने की प्रथा को खत्म कर दिया जाए.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनता संवाद किसी हालत में सुनिश्चित करना होगा. सभी अधिकारियों को जनता संवाद करना होगा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिया है कि सभी अधिकारी ईमानदारी से काम करेंगे और करप्शन को किसी हालत में खत्म करेंगे.

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को दी बधाई, कसा तंज

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए उन पर तंज कसा. तेजस्वी यादव ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा ‘निर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से हटाने की अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने पर बधाई तथा चयनित मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक शुभकामनाएं.’ 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ‘आशा है नए मुख्यमंत्री इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 21 वर्षों के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन के बाद भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सतत विकास के सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, समान प्रगति तथा मानव विकास के अनेक संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे है.’

पीएम मोदी ने दी बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बधाई दी. पीएम ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ