बिहार में अब मजबूत होगा खेल! CM नीतीश कुमार ने राजगीर में किया 'एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी' का शुभारंभ

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में ‘एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी’ का शुभारंभ किया।

Bihar CM Nitish Kumar (1)
विज्ञापन

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के राजगीर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय को-स्टेट स्पोर्ट्स कैम्पस में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (AWHCT) शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ किया। 11 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाली इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, मलेशिया, जापान, कोरिया, चीन और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी अपने खेल का शानदार प्रदर्शन दिखाएंगी। चैंपियंस ट्रॉफी के शुभारंभ के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने सभी खिलाड़ियों के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई।

विज्ञापन

एथलेटिक ट्रैक और फुटबॉल मैदान का लोकार्पण

सीएम नीतीश कुमार ने इस दौरान राजगीर खेल अकादमी सह खेल विश्वविद्यालय परिसर में बने एथलेटिक ट्रैक और फुटबॉल मैदान का लोकार्पण भी किया। लोकार्पण से पहले सीएम नीतीश ने इस मैदान का निरीक्षण किया। साथ ही राजगीर खेल परिसर में बने बास्केटबॉल ग्राउंड के काम का भी जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों से ग्राउंड की सुविधाओं के बारे जानकारी भी ली। इस दौरान सीएम नीतीश ने बिहार खेल विश्वविद्यालय के कार्यालय और राज्य खेल अकादमी के प्रशासनिक भवन का भी निरीक्षण किया।

‘बिहार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ का आयोजन

बता दें कि बिहार में पहली बार इंटरनेशनल लेवल की ‘बिहार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ का आयोजन किया जा रहा है। इस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खेल 11 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा। इसके सारे मैच राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में खेले जाएंगे। इस चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन प्रदेश के खेल विभाग, हॉकी इंडिया, एशियन हॉकी फेडरेशन और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों के लिए रहने, सुरक्षा, स्वागत और सुविधाओं के लिए खास व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ