Bihar Chunav 2025 LIVE: आरजेड़ी और कांग्रेस के 6-6 सीटो पर लेफ्ट ने ठोका दावा
Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार चुनाव की तैयारी और सीटों के बंटवारे को लेकर गुणा भाग के साथ मैराथन बैठक भी हो रहा है। लेकिन मामला अब तक सिफर ही है।
इस बीच वामदलों के प्रमुख घटक CPIML ने अपनी बड़ी दावेदारी पेश की है। इस पार्टी ने 40 सीटो की मांग की है और साथ ही गठबंधन के दो प्रमुख दल कांग्रेस और आरजेड़ी के छह-छह सीटो पर भी अपनी दावेदारी ठोकी है।
CPIML ने कांग्रेस की जिन छह सीटो पर उम्मीदवार उतारना चाहती है उसमें दरभंगा जिले का जाले, नालंदा का राजगीर (सुरक्षित), कैमूर की मोहनियां (सुरक्षित), मधुबनी की बेनीपट्टी, पूर्वी चंपारण की रामनगर एवं पश्चिमी चंपारण की नरकटियागंज सीट है।
CPIML ने आरजेड़ी की जिन छह सीटों पर दावेदारी ठोकी है उसमें दरभंगा का गायघाट या हायाघाट, बिहारशरीफ, बाराचट्टी, पूर्णिया की धमदाहा और सुपौल की पीपरा सीट को अपने खाते में लेना चाहती है।