हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

'दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पहले से भी ज्यादा कड़ी…', बोले बिहार के DGP विनय कुमार

Bihar Chunav 2025: बिहार में चुनावी माहौल गर्म है. 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान किया गया. अब दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को किया जाएगा. इसी के साथ सभी नेता जनता को साधने की पूरी कोशिश में लगे हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Live Updates

22:06 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'कांग्रेस पार्टी ने हिंदुस्तान को लूटा है...', बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar Chunav 2025 LIVE: राहुल गांधी पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "बिहार लोकतंत्र की जननी है और जनता तय करती है कि कौन कहां बैठेगा. 55 सालों तक कांग्रेस पार्टी ने हिंदुस्तान को लूटा है. उन्होंने पिछड़ों को आरक्षण नहीं दिया, दलितों के आरक्षण का विरोध किया."

22:02 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'नीतीश कुमार आगे भी मुख्यमंत्री रहेंगे...' बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं भाजपा का राजनीतिक कार्यकर्ता हूं. यहां (एनडीए में) कोई पद खाली नहीं है. नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे."

20:24 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'हमारा उत्साह बता रहा है कि हमारी सरकार आ रही है....' बोले RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार चुनाव को लेकर RJD प्रत्याशी और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कहा, "हमारा उत्साह बता रहा है कि हमारी सरकार आ रही है. हम निराश नहीं होते, बल्कि प्रयास करते हैं. यह चुनाव कल खत्म हो जाएगा, लेकिन हमें हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए."

19:48 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'एनडीए को रिकॉर्ड वोट मिल रहे हैं...', पटना में बोली भाजपा नेता स्मृति ईरानी

Bihar Chunav 2025 LIVE: भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने रविवार को पटना में कहा कि 'एनडीए को रिकॉर्ड वोट मिल रहे हैं, पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ, मैं बिहार के लोगों से अपील करती हूं कि वे दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें. विपक्ष ने जिस तरह से चुनाव आयोग की आलोचना की है, उसका बिहार के लोगों ने करारा जवाब दिया है.'

18:35 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'महागठबंधन के पक्ष में है लहर...', बिहार चुनाव पर बोली राजद नेता मीसा भारती

Bihar Chunav 2025 LIVE: राजद नेता मीसा भारती ने कहा कि 'महागठबंधन के पक्ष में लहर है. पहले चरण का मतदान बदलाव का संकेत है. महागठबंधन के नेता और तेजस्वी नौकरी और रोजगार की बात करते हुए मुद्दों के साथ बिहार गए थे. दूसरी ओर, एनडीए के नेता किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे?. स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे क्यों बंद थे? समस्तीपुर में वीवीपैट पर्चियां क्यों मिलीं? चुनाव आयोग को अपने आरओ को क्यों निलंबित करना पड़ा? मैं बिहार की जनता से अपील करती हूं कि वे सतर्क रहें क्योंकि यह सरकार कुछ न कुछ गलत करने वाली है."

16:25 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार से सटी अंतरराज्यीय सीमा की गई सील, चुनाव को लेकर बोले DGP विनय कुमार

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि "दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पहले चरण से भी ज़्यादा कड़ी हैं. जिन ज़िलों में मतदान होगा, उनमें से कुछ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हैं, जैसे भारत-नेपाल सीमा से सटे सात ज़िले. अंतरराज्यीय सीमाओं से सटे ज़िलों में भी चुनाव हो रहे हैं. इन राज्यों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और इन राज्यों के डीजीपी से बातचीत भी हो चुकी है. कल अंतरराष्ट्रीय सीमा सील कर दी गई थी. आज अंतरराज्यीय सीमा सील कर दी जाएगी. सीमावर्ती राज्यों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं और संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा. इस चरण में 1,650 कंपनियां तैनात की जा रही हैं. इसके अलावा, जिन ज़िलों में चुनाव होने हैं, वहां राज्य पुलिस बल तैनात किए जाएंगे. सभी तैयारियां चल रही हैं. घुड़सवार पुलिस दस्ता भी तैनात किया गया है."

15:58 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'राहुल गांधी कौन होते हैं...', बिहार चुनाव को लेकर बोले भाजपा नेता शहनवाज हुसैन

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार चुनाव पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि 'बिहार के लोग इस चुनाव को लेकर उत्साहित हैं. एनडीए पूर्ण बहुमत से जीतने के लिए तैयार है, क्योंकि मुकाबला एकतरफा दिख रहा है. राहुल गांधी कौन होते हैं प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाने वाले और उनके बारे में ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वाले? विभाजनकारी राजनीति करने वाले राहुल गांधी के विपरीत, प्रधानमंत्री मोदी ने समावेशी विकास और सभी समुदायों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है'.

15:16 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: राजद नेताओ ने मनाया तेजस्वी यादव का जन्मदिन, केक काटकर गरीब बच्चों को बांटे कलम

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में चुनाव प्रचार का रविवार को आखिरी दिन है. करीब महीने भर से बिहार में लगातार चुनावी सभाएं जारी हैं. इस बीच राजद भी बिहार में सत्ता पाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं. वहीं तेजस्वी यादव का आज 36वां जन्मदिन भी हैं. राजद कार्यकर्ता तेजस्वी यादव को बधाई देने में लगे हैं. पटना में RJD के प्रदेश कार्यालय के बाहर तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कई पोस्टर भी लगाए गये हैं. इन पोस्टरों में तेजस्वी यादव को सीएम ऑफ बिहार बताया गया है. राजद कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया. राजद नेताओ ने 36 पाउंड का केक काटा और गरीब बच्चों के बीच कलम बांटे. सन्देश यही है अब भविष्य के हाथों में कट्टा नही बल्कि कलम चाहिए.

14:28 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: समस्तीपुर के पास वीवीपैट पर्चियां कूड़े में मिलीं- मीसा भारती

पटना में स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी बंद होने के कथित वायरल वीडियो पर आरजेडी नेता मीसा भारती की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि 'नालंदा ही नहीं, मैंने दानापुर में भी इसके बारे में सुना है. समस्तीपुर के पास वीवीपैट पर्चियां कूड़े में मिलीं.'

14:04 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'मैं और राहुल गांधी एक ही उम्र के'

भागलपुर में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 'मैं और राहुल गांधी एक ही उम्र के हैं. मेरे दो बेटे हैं, जिनमें से एक की जल्द ही शादी होने वाली है. इसका मतलब यह नहीं कि मैं युवा हूं. हमारी अगली पीढ़ी आ गई है, जेन-जेड, एक ऐसी पीढ़ी जिसे वह भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.'

13:37 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: भारत एक विकसित भारत बनने जा रहा है- राजनाथ सिंह

गया जी में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 'आपको यह तय करना है कि आने वाले सालों में बिहार को विकसित बिहार बनाना है या इसे जंगल राज में वापस ले जाना है. भारत एक विकसित भारत बनने जा रहा है. मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि भारत तभी 'विकसित' बनेगा जब बिहार 'विकसित' बनेगा.'

13:14 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: अररिया में सीएम योगी की रैली

सीएम योगी आदित्यनाथ अररिया में एक चुनावी रैली में पहुंचे. इस दौरान, उन्होंने कहा कि 'पिछले 8.5 साल से उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की बीजेपी की सरकार है, लेकिन ना कर्फ्यू है ना दंगा है, यूपी में सब चंगा है.'

12:59 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: मोहन यादव कर रहे प्रचार

सीतामढ़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रचार के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि 'मैं बिहार चुनाव में हमारे एनडीए उम्मीदवारों के लिए लगातार प्रचार कर रहा हूं. आज मुझे माता जानकी की जन्मस्थली पर जाने का अवसर मिला.'

12:06 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: आरक्षण के मुद्दे पर मनोज तिवारी का बयान

बिहार इलेक्शन के दौरान उठाए गए आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 'इस समय इस देश में कोई भी जाति ऐसी नहीं है, जो आरक्षण के दायरे में न आती हो. एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण के बाद, ब्राह्मण, ठाकुर, भूमिहार और मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी 10% आरक्षण दिया गया है.'

11:57 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'हमारी जान को खतरा है- तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. इस पर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 'हमारी जान को खतरा है, इसलिए हमें Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है.'

11:19 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में बदलाव की शुरुआत- कन्हैया कुमार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार में बदलाव की शुरुआत हो गई है. उन्होंने कहा कि 'बिहार में डबल इंजन की सरकार है. दोनों इंजन दो दिशाओं में चल रहे हैं. इसलिए दोनों इंजन धुआं उगल रहे हैं. चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, बिहार में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. पहले चरण में बिहार में जो बदलाव शुरू हुआ, वह दूसरे चरण में दिखेगा.'

11:12 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: सरकार का कोई हाथ नहीं है- चिराग पासवान

लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने SIR के मुद्दे पर कहा कि 'ये लोग SIR जैसे मुद्दे देख रहे हैं, जिसमें सरकार का कोई हाथ नहीं है. ये लोग हमेशा भ्रम फैलाकर चुनाव लड़ते आए हैं. ये विपक्ष की रणनीति का हिस्सा बन गया है.'

11:09 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: ज्ञानेश कुमार को जवाब देना होगा- ज्ञानेश कुमार को जवाब देना होगा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि 'इस बार ज्ञानेश कुमार को जवाब देना होगा. अगर वो पीएम मोदी की कठपुतली बनकर चुनाव लड़ेंगे तो क्या बिहार उन्हें माफ करेगा? बिहार वोट चोरी नहीं होने देगा. देश के प्रधानमंत्री के मुंह से ऐसे शब्द सुनकर बहुत हैरानी होती है.'

10:37 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: राहुल गांधी को बिजली का झटका लगेगा- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में पार्टी की जीत को लेकर कहा कि '14 नवंबर को राहुल गांधी को बिजली का झटका लगेगा. खड़गे जी जनता की नब्ज नहीं समझ पा रहे हैं. चाहे जयराम रमेश हों, खड़गे जी हों, या राहुल गांधी हों, यह बदलाव है, और आज के बदलाव ने महागठबंधन को नकार दिया है.'

10:34 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: हमारी सरकार भारी बहुमत से बनेगी- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 11 नवंबर को मतदान का आखिरी दिन है और मतदान प्रतिशत 6 नवंबर की तरह ही अच्छा होगा और हमारी सरकार भारी बहुमत से बनेगी.'

10:33 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'सरकार सभी बिहारियों का मान, सम्मान और समृद्धि चाहती है'

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि 'सरकार सभी बिहारियों का मान, सम्मान और समृद्धि चाहती है.' इसके अलावा, उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव के 'रोटी' वाले ट्वीट पर पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि 'बिहार में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद क्यों नहीं बदला जाता? सालों से एक ही सजायाफ्ता व्यक्ति राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहा है.'

09:32 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 11 साल का हिसाब देना चाहिए- तेजस्वी

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन को लेकर कहा कि 'माहौल बहुत अच्छा है, प्रधानमंत्री हो या केंद्र के अन्य मंत्री बिहार में 65% बढ़े हुए आरक्षण पर कोई नहीं बोल रहा है. केंद्र सरकार को 11 साल का हिसाब देना चाहिए था.

08:51 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: जन्मदिन पर झूमते दिखे तेजस्वी यादव के समर्थक

राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के समर्थक उनके जन्मदिन पर पटना स्थित उनके घर के बाहर नाचते दिख रहे हैं. साथ ही, उनके घर के बाहर 'बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव' के पोस्टर भी लगाए गए हैं.

08:40 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन

बिहार में चुनावी माहौल के बीच आज तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्मदिन है. इस मौके पर हाजीपुर के भगवानपुर में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता केदार प्रसाद यादव ने बच्चों के हाथ से केक काटकर जन्म दिवस मनाया. महिलाओं ने गाना गाकर तेजस्वी जी को दीर्घायु होने का कामना की.

08:07 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में आज कौन से नेताओं की रैली?

बिहार चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है. आज सीमांचल में राहुल गांधी की रैली होने जा रही है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज सीमांचल और मिथिलांचल के चार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करने वाले हैं. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 2 जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं.

07:18 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

इस चरण में 122 सीटों के लिए 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं. दूसरे चरण के मतदान के लिए आज यानी 9 नवंबर की शाम 6 बजे तक प्रचार थम जाएगा. दूसरे चरण में सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, जमुई, नवादा, कटिहार, भागलपुर, बांका और गया समेत कई जिलों में वोटिंग की जाएगी.

07:05 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'नीतीश चाचा रहेंगे की जाएंगे?'

सीतामढ़ी में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रैली की. उन्होंने कहा कि 'वे (भाजपा) बिहार से वोट लेते हैं, इसलिए उन्हें बिहार में कारखाने भी लगाने चाहिए. पिछले 15 सालों से प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में नहीं, बल्कि गुजरात में कारखाने लगाए हैं. क्या यह आपको स्वीकार्य है? 'नीतीश चाचा रहेंगे की जाएंगे?' क्या आप 'लालू का लालटेन' चाहते हैं?'

07:03 (IST) 09 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: नीतीश कुमार की सभा में धंसा मंच

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया. गया में आयोजित चुनावी सभा के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री को 20 किलो की फूलों की माला पहनाने की तैयारी की जा रही थी, तभी उनका मंच अचानक धंस गया.

22:20 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में NDA सरकार भारी बहुमत से सत्ता में आएगी- हरियाणा सीएम

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनावों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, 'बिहार में NDA सरकार भारी बहुमत से सत्ता में आ रही है क्योंकि PM मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब लोगों के लिए काम किया गया है... इसके परिणामस्वरूप, देश विकास कर रहा है, और इसके साथ ही गरीब लोग भी सशक्त और मज़बूत हो रहे हैं... वहां के लोग फिर से NDA सरकार बना रहे हैं.'

20:54 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Bihar Chunav 2025 LIVE: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में LoP राहुल गांधी के बयान पर, उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'वे (राहुल गांधी) बिना पावर के मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं. एक साल पहले हरियाणा में चुनाव हुए थे. अगर किसी को हरियाणा चुनाव के बारे में कुछ कहना था, तो वे 1 या 2 महीने के अंदर कह सकते थे. बिहार में किसी भी वोटर ने इसे मुद्दा नहीं माना. जिस तरह से राहुल गांधी ने कैंपेन किया और महागठबंधन के चीफ मिनिस्टर कैंडिडेट तेजस्वी यादव को अपने साथ घुमाया, उससे उनकी नैया डूब गई.'

19:26 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: महागठबंधन के नेता नाटकबाजी में लगे हुए हैं- JDU नेता

Bihar Chunav 2025 LIVE: JDU नेता केसी त्यागी ने कहा, 'RJD-कांग्रेस गठबंधन के नेता वैचारिक और सैद्धांतिक सवाल उठाने के बजाय नाटकबाजी में लगे हुए हैं.'

वह आगे कहते हैं, 'बिहार के लोग अब उन दिनों (RJD के शासन के दिनों) को याद नहीं करना चाहते.'

18:23 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: BJP सांसद रवि किशन ने साधा विपक्ष पर निशाना

Bihar Chunav 2025 LIVE: बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, 'आपको विपक्ष का दर्द समझना चाहिए. पहले चरण की वोटिंग के बाद जमीनी रिपोर्ट से विपक्ष के होश उड़े हुए हैं. इस समय उनके बयान एक बड़ी हार की चिंता दिखाते हैं... विपक्ष को ऐसी करारी हार मिलनी चाहिए कि उनकी जमानत जब्त हो जाए, क्योंकि उन्होंने बिहार की इमेज खराब की है और "बिहारी" शब्द का इस्तेमाल अपमान के तौर पर किया है... 14 तारीख के बाद जो सरकार बनेगी, वह बिहार को ऐसी तरक्की दिलाएगी कि पूरा देश देखेगा... अब बिहार कभी पीछे मुड़कर नहीं देखेगा.'

17:43 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: देश में बिहार की पहचान बेहतर हो क्योंकि यह लालू यादव से जुड़ी है...- राजीव प्रताप

Bihar Chunav 2025 LIVE: बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, 'हमें यह पक्का करना होगा कि देश में बिहार की पहचान और इमेज बेहतर हो, क्योंकि यह लालू प्रसाद यादव से जुड़ी हुई है, और यही NDA का संकल्प है.'

17:42 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: नीतीश कुमार की सरकार में महिलाओं को मिला सुरक्षित माहौल- अनुप्रिया पटेल

Bihar Chunav 2025 LIVE: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, 'बिहार के वोटर बहुत उत्साहित हैं. वे पिछले 20 सालों में बनी अच्छी सरकार, भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार और तेज विकास से खुश हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को जो सुरक्षित माहौल मिला है, उससे उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिली है. यही वजह है कि वे बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर निकलकर NDA सरकार को दोबारा बनाने में मदद कर रही हैं.'

17:39 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: प्रशांत किशोर ने मधुबनी में किया रोड शो

Bihar Chunav 2025 LIVE: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मधुबनी में रोड शो किया.

रोड शो के दौरान उन्होंने बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवार का भी अभिवादन किया, जो उस समय रोड शो कर रहे थे.

16:58 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में NDA भारी बहुमत से बनाएगी सरकार- मंत्री जयवीर सिंह

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनावों पर उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, 'हमारे कार्यकर्ताओं से हमें जो जानकारी और ग्राउंड रिपोर्ट मिल रही हैं, उनसे पता चलता है कि बिहार में NDA भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है... जिस तरह से बिहार के लोगों ने NDA उम्मीदवारों को आशीर्वाद दिया है, उससे यह तय है कि हम भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे.'

16:08 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: बीजेपी ने नीतीश कुमार को कमजोर कर दिया है- कांग्रेस नेता

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार के कटिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता और कड़वा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शकील अहमद खान ने कहा, 'पिछले 20 सालों में यह उम्मीद थी कि राज्य के लोगों को डबल-इंजन सरकार से फायदा होगा, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि किसी भी सेक्टर में कोई विकास नहीं हुआ है. चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, या औद्योगिक विकास हो, सब ज़ीरो है; पलायन हर दिन बढ़ रहा है... महंगाई है, बेरोज़गारी है, लोग परेशान हैं. यह भी देखा जा रहा है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को कमज़ोर कर दिया है. नीतीश कुमार के समर्थकों को यह समझना चाहिए.'

15:13 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: महागठबंधन के उम्मीदवार 75 से ज्यादा सीटें जीत रहे- कांग्रेस नेता

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार चुनाव के पहले चरण पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, 'महागठबंधन के उम्मीदवार 75 से ज़्यादा सीटों पर जीत रहे हैं. इसके बाद भी 15-20 सीटों पर कड़ी टक्कर है... महागठबंधन के नेतृत्व में सरकार बनेगी; बिहार में बदलाव की लहर चल रही है...'

15:11 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: पहले चरण में NDA का सफाया हो गया है- कांग्रेस सांसद

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, '36 घंटे के साइंटिफिक एनालिसिस के बाद, मैं पूरे भरोसे और आसानी से कह सकता हूं: पहले चरण में NDA का सफाया हो गया है. हमारा गठबंधन 75-80 सीटें जीत रहा है. सबसे जरूरी बात यह है कि उनके ज़्यादातर मंत्री हार रहे हैं. BJP को काफी नुकसान हो रहा है. हमारी जीत में हमने निश्चित रूप से एक बड़ी भूमिका निभाई है, लेकिन BJP और JDU भी इसके लिए काफी हद तक ज़िम्मेदार हैं.'

PM मोदी के बयान पर उन्होंने कहा, 'जब से प्रधानमंत्री यहां आए हैं, वह 'कट्टा प्रेमी' बन गए हैं. उन्हें वह करना चाहिए जिससे बिहार का विकास हो... यह उनके पद की गरिमा के लायक नहीं है.'

14:21 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: मुसलमान मतलब कांग्रेस- राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी चुनावी रैली के लिए बिहार पहुंचे. उन्होंने रोहतास की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को यह कहते सुना कि कांग्रेस मतलब मुसलमान, मुसलमान मतलब कांग्रेस. यह सुनकर मैं स्तब्ध रह गया.'

14:02 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: बड़ा होकर रंगदार बनना चाहता है- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेतिया में चुनावी रैली के लिए पहुंचे. उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैं राजद की एक रैली का वीडियो देख रहा था, जिसमें मीडिया के लोग एक बच्चे से पूछ रहे थे कि वह चुनावी रैली में क्यों आया है? बच्चा बहुत गर्व से कहता है कि राजद रंगदार बनाता है और वह बड़ा होकर रंगदार बनना चाहता है.'

13:33 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: एक साम्राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं- प्रियंका गांधी

कटिहार में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची. जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'आज जो लड़ाई कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन लड़ रही है, वही लड़ाई महात्मा गांधी ने लड़ी थी. आज भी हम आपके अधिकारों के लिए, सच्चाई के लिए, एक साम्राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं, और वह साम्राज्य है नरेंद्र मोदी का.'

13:17 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: कांग्रेस और आरजेडी दोनों बराबर के दोषी- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोतिहारी पहुंचे. यहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'जिस बिहार का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है, जिस बिहार ने नालंदा विश्वविद्यालय दिया, वो साक्षरता के मामले में देश में सबसे निचले पायदान पर कैसे पहुंच गया? इस पाप के लिए कांग्रेस और आरजेडी दोनों बराबर के दोषी हैं.'

13:15 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट दिया- अमित शाह

बिहार के पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'लालू की पार्टी ने सीवान से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट दिया है. टिकट देते हुए लालू के बेटे ने नारा लगाया, "शहाबुद्दीन अमर रहे. सुन लो तेजस्वी, इस बिहार की धरती पर, इस सीमांचल की धरती पर ओसामा और शहाबुद्दीन के लिए कोई जगह नहीं बची है.'

12:34 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: सीतामढ़ी में पीएम मोदी की जनसभा

बिहार चुनाव के बीच प्रधानमंत्री सीतामढ़ी पहुंचे है. उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'राजद बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहती है, ये उनके चुनाव प्रचार में साफ़ दिखाई देता है. जंगलराज वालों के गाने और नारे सुनिए। आप चौंक जाएंगे.'

12:27 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: एनडीए की सरकार बनेगी- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में लगातार प्रचार कर रहे हैं. पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में विपक्ष पूरी तरह धराशायी हो गया है, जबकि दूसरे चरण में उसका “सुपड़ा साफ” हो जाएगा. मौर्य ने दावा किया कि 14 नवंबर का परिणाम एनडीए के पक्ष में आने वाला है, और एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.

11:29 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: युवा बदलाव चाहता है- VIP चीफ

विकासशील इंसान पार्टी के चीफ और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'युवा बदलाव चाहते हैं। सभी जातियों, धर्मों और वर्गों के लोग महागठबंधन का समर्थन कर रहे हैं. हम पहले चरण में 80 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे.'

11:26 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'जंगलराज लाने की बात करने वाले लोग अब बौखला गए'

बिहार चुनाव में सभी नेता एक दूसरे पर टिप्पणियां कर रहे हैं. अभी भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 'लगता है बिहार में जंगलराज लाने की बात करने वाले लोग अब बौखला गए हैं और आज फिर हिंसक हो गए हैं.'

11:24 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: मैं उनका अपमान नहीं करूंगा- खेसारी लाल

छपरा विधानसभा सीट से RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव का बयान आया है. उन्होंने NDA पर हमला बोला. खेसारी लाल ने कहा कि 'मैं एक गरीब आदमी का बेटा हूं. मेरे पास स्नातक करने का साधन नहीं था. मैं गरीब पैदा हुआ था. वे (एनडीए नेता) अपनी भाषा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. वे किसानों का अपमान करने पर उतर आए हैं, लेकिन मैं उनका अपमान नहीं करूंगा क्योंकि मैं एक संस्कारी बेटा हूं.'

11:13 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'इस बार बिहार में बदलाव देखने को मिलेगा'

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने वोट चोरी पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है. साथ ही उन्होंने कहा कि 'इस बार बिहार में बदलाव देखने को मिलेगा. वोट चोरी बहुत बड़ा मुद्दा है. अगर वोट चोरी नहीं हुई तो सरकार बदल जाएगी और अगर वोट चोरी हुई तो वही सरकार चलती रहेगी.' कन्हैया ने कहा कि 'चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि ब्राजीलियाई मॉडल की पहचान के साथ 22 वोट कैसे तैयार किए गए.'

10:00 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: गुंडाराज की वापसी नहीं होने देना चाहते- प्रकाश पासवान

पटना भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि 'हर गांव से महिलाओं ने निकलकर महिला सशक्तिकरण के हमारे मॉडल पर अपनी मुहर लगाई है.' उन्होंने कहा कि 'लोग गलती से भी गुंडाराज की वापसी नहीं होने देना चाहते.'

09:56 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'सड़कों के लिए जमीन कहां से मिली?'

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का वोटर्स पर बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 'पहले प्रवासी मजदूर एनडीए को वोट देते थे, जो आज नहीं दे रहे हैं. वे बिहार में कारखाने और रोजगार चाहते हैं. गृह मंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि बिहार में कारखानों के लिए जमीन नहीं है. लोग उनसे पूछें कि अगर कारखानों के लिए जमीन नहीं है, तो पंजाब और बंगाल को गुजरात से जोड़ने वाली सड़कों के लिए उन्हें जमीन कहां से मिली?'

08:23 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: पहले चरण में कितनी हुई वोटिंग?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ. पहले चरण के वोटिंग का लेटेस्ट आंकड़ा जारी किए गए हैं. इसमें 65.8 फीसदी मतदाताओं ने डाला वोट डाला है.

08:00 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: औरंगाबाद में बरसे पीएम मोदी

औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस को भी उनके (आरजेडी) वादों पर भरोसा नहीं है. कांग्रेस आरजेडी के घोषणापत्र के बारे में भी बात नहीं करती. बिहार ने आरजेडी के झूठ के पुलिंदे को भी नकार दिया है.'

07:11 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: नीतीश कुमार का जनता के नाम पत्र

बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने एक पत्र लिखा. इसमें नीतीश ने दो दशकों के सुधारों के बारे में बात की. उन्होंने 2005 से पहले के राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकाल पर भी निशाना साधा. नीतीश ने पार्टी पर 'सरकारी खजाना लूटने' का आरोप भी लगाया.

07:09 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: कदवा में रहेंगी प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा आज प्रियंका गांधी भी जनता को संबोधित करने वाली हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रियंका कदवा में जनसभा के लिए पहुंचने वाली हैं.

07:06 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में पीएम मोदी की जनसभा

बिहार में दूसरे चरण के मतदान से पहले नेताओं का बिहार पहुंचने का सिलसिला जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 8 नवंबर को डुमरा हवाई अड्डा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Bihar Vidhan Sabha Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में चुनाव होना है. बिहार की राजनीति के लिए इलेक्शन कमीशन ने तीन तारीखें दीं। इसमें पहली तारीख 6 नवंबर की थी, जिसमें पहले चरण का मतदान किया जा चुका है. इसके बाद अब दूसरी तारीख 11 नवंबर की है, जिसमें अगले और आखिरी चरण का मतदान किया जाएगा. वहीं, बिहार में किसकी सरकार आएगी, इसका ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा. इससे पहले अभी दूसरे चरण के मतदान के लिए बिहार में सभी पार्टियां जमकर रैलियां कर रही हैं. आज भी महागठबंधन और NDA की तरफ से कई नेता जनसभा के लिए पहुंचने वाले हैं. बिहार चुनाव के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola