बिहार कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, मिलेंगी 1 करोड़ नौकरियां, सैलरी में होगी बढ़ोतरी

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में आगामी पांच साल में 1 करोड़ नई नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस दिशा में विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति के गठन को मंजूरी दी गई है। पढ़िए सौरव कुमार की रिपोर्ट…

Bihar cabinet meeting

Photo Credit- X

विज्ञापन

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार मंत्रिपरिषद की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में करीब 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में पटना मेट्रो रेल परियोजना के रखरखाव के लिए 189.37 करोड़ और ट्रेनसेट किराए पर लेने के लिए 21.15 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, अनुदान राशि और राज्य कर्मियों की सैलरी में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी गई है।

किन प्रस्तावों पर लगी मुहर?

राज्य सरकार ने नॉन कॉरपोरेट करदाताओं की दुर्घटना मृत्यु की स्थिति में परिजनों को 5 लाख की अनुदान राशि देने वाली ‘बिहार व्यवसायी दुर्घटना मृत्यु अनुदान योजना’ को मंजूरी दी। बम निरोधक दस्ते को 25,000 तक का जोखिम भत्ता मिलेगा। वहीं, पांच सालों में करीब 1 करोड़ नई नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति के गठन को स्वीकृति दी गई है। राज्य कर्मियों के समान सालाना वेतन में बढ़ोतरी को भी मंजूरी भी दी गई।

विज्ञापन

अन्य विभागों को क्या मिला?

सड़कों के निर्माण के लिए 4485-56 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। साइंस और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के लिए 80 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, जल संसाधन विभाग, वित्त विभाग, नगर विकास और आवास विभाग के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। आवास विभाग के लिए 99 करोड़ से ज्यादा की राशि को मंजूरी मिली है।

तेजस्वी यादव का आया रिएक्शन

इसके पहले भी बिहार कैबिनेट में 43 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई थी, जिसमें बिहार की महिलाओं को नौकरी में आरक्षण देने का फैसला किया गया। वहीं, बिहार सरकार के इन प्रस्तावों को मंजूरी देने के फैसले पर तेजस्वी यादव का रिएक्शन सामने आया है। तेजस्वी ने नीतीश सरकार के इस फैसले को दिखावटी बताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ