Tejashwi Yadav Interview: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है. एक तरफ जहां एनडीए सरकार बिहार में पांचवीं बार सत्ता बनाने की जद्दोजेहद कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष 20 साल का सूखा समाप्त कर सरकार में वापसी की तैयारी के लिए पसीना बहा रही है. इस बीच महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए गए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने News24 की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद से एक इंटरव्यू में नीतीश सरकार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने बिहार में विकास, कानून व्यवस्था, एजुकेशन, नौकरी और स्वास्थ व्यवस्था पर एनडीए सरकार को घेरा. इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी यादव ने विरोधियों द्वारा खुद पर लगाए जाने वाले 9वीं फेल के आरोपों पर भी बात की. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कई नेता तो अपनी डिग्री छिपाते हैं, कम से कम तेजस्वी यादव छिपाने का काम तो नहीं करता है.
क्या चिराग पासवान से हुई समर्थन देने की बात?
तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि अगर मतगणना पूरी होने के बाद महागठबंधन कुछ सीटों से चूक जाती है तो क्या वो जेडीयू या चिराग पासवान से पार्टी सपोर्ट लेंगे? इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान से जब कभी एयरपोर्ट पर मुलाकात होती है तो हम उनसे एक ही बात कहते हैं कि शादी कर लो भाई. हमारे तो 2 बच्चे हो गए हैं तुम भी शादी कर लो. हालांकि तेजस्वी ने स्पष्ट शब्दों में नहीं कहा कि वो चिराग पासवान से या नीतीश कुमार का सपोर्ट लेंगे या नहीं, लेकिन उन्होंने इतना जरूर दावा किया कि महागठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में सरकार बना रही है, ऐसे में उन्हें किसी के समर्थन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.
पुतला हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुतला बताया. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार सीएम होकर भी मेनिफेस्टो में एक शब्द भी नहीं कहा. नीतीश कुमार के वीडियो संबोधन को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि वो किसी और के द्वारा करवाया जा रहा है. नीतीश कुमार खुद से सोचकर कुछ नहीं बोलते ताकी मैसेज खराब ना जाए. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार किसी को इंटरव्यू नहीं देते. इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी यादव ने कई और मुद्दों पर बात की. उन्होंने उन्होंने हाल ही में हुए मकोमा हत्याकांड का भी जिक्र किया. तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आते हैं और 20 साल पहले की बात करते हैं, लेकिन वो इस पर बात नहीं करते कि एनडीए सरकार में बीते दिनों मकोमा में क्या हुआ?
संबंधित खबरें
लड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
20 hrs ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
22 hrs agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
23 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
1 day agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
5 days agoचप्पल से पीटा, दी गालियां… अब बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 6 के खिलाफ FIR
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines