Bihar Election: 122 सीटों पर दूसरे और आखिरी चरण का मतदान आज, 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

Bihar Assembly Election: दूसरे चरण में करीब 3 करोड़ 70 लाख मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. 1302 उम्मीदवारों में 136 महिलाएं भी चुनावी मैदान में हैं.

Bihar 2nd phase
विज्ञापन

Bihar Second Phase Voting: बिहार में दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने पुख्ता तैयारियां कर ली है. आज यानी 11 नवंबर को बिहार की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा. दूसरे चरण की वोटिंग में बिहार की जनता 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण (6 नवंबर) में 121 सीटों पर हुए मतदान में बंपर वोटिंग दर्ज की गई थी. फर्स्ट फेज में 65.8 प्रतिशत मतदान हुआ, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अब 20 जिलों में होने वाले आखिरी चरण की वोटिंग में भी रिकॉर्ड टूट सकता है और जनता भारी संख्या में मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंच सकती है.

बिहार-नेपाल बार्डर सील


दूसरे और आखिरी चरण के मतादन के मद्देनजर बिहार-नेपाल बार्डर को सील कर दिया गया है और सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने पैनी नजर बनाए रखी है. राज्य के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने खुद मोर्चा संभालते हुए बताया कि भारत-नेपाल सीमा के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड से सटी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है. खास बात यह है कि मधुबनी से जनकपुर के बीच चली आ रही मैत्री एक्सप्रेस को भी दो दिनों के लिए रोक दिया गया है ताकि वोटरों की आवाजाही में कोई बाहरी हस्तक्षेप न हो सके.

विज्ञापन

कितने बजे से शुरू होगी वोटिंग?


पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा. ज्यादातर इलाकों में मतदान शाम 6 बजे तक होगा, लेकिन सुरक्षा वजहों से सात क्षेत्रों चैनपुर, गोविंदपुर, राजौरी, जमुई, सिकंदरा, चकई और झाझा में वोटिंग शाम पांच बजे तक सीमित रहेगी. गया, औरंगाबाद, बाका और रोहतास के कुछ सेंटरों पर भी पांच बजे के बाद वोटिंग बंद हो जाएगी. कुल मिलाकर, 1202 पोलिंग बूथों पर मतदान का समय एक घंटे कम रहेगा.

45 हजार पोलिंग बूथ तैयार


इस बार करीब 45 हजार पोलिंग बूथ तैयार किए गए हैं, और चुनाव आयोग ने हर बूथ पर वेबकास्टिंग जैसी अत्याधुनिक निगरानी का इंतजाम कर रखा है. राजधानी पटना में मुख्य चुनाव कार्यालय में कमांड सेंटर बनाया गया है, जहां से चुनाव के हर पल की मॉनिटरिंग होती है. सभी 20 जिला मुख्यालयों में कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय हैं. इस बार 595 पोलिंग बूथ सिर्फ महिला कर्मचारियों के हवाले हैं. 21 बूथों को दिव्यांग कर्मी संभाल रहे हैं और 316 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं, जिससे वोटर अनुभव बेहतर हो. दूसरे चरण में करीब 3 करोड़ 70 लाख मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. 1302 उम्मीदवारों में 136 महिलाएं भी चुनावी मैदान में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ