बिहार में इस बार 100 साल से अधिक उम्र वाले कितने वोटर? जानिए पहली बार कितने युवा डालेंगे वोट

बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों (6 नवंबर और 11 नवंबर) में मतदान होना है. चुनाव के नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा.

bihar
विज्ञापन

Bihar Assembly Election: बिहार में विधनसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू होने में अब कुछ ही घंटे का समय बचा है, भारतीय निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी प्रक्रिया को पूरा कराने के संबंध में सारे बंदोबस्त पूरे कर लिए हैं. पहले चरण के लिए 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान कराया जाएगा, जिसमें बिहार के सबसे बुजुर्ग मतदाता से लेकर प्रदेश के फर्स्ट वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले है. बिहार की बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने वोटर्स के लुभाने के लिए अपने वादों का पिटारा काफी समय पहले ही पेश कर दिया था, अब देखना है कि इस बार प्रदेश की जनता किसपर अपना भरोसा जताती है.

SIR के बाद बिहार में पहला विधानसभा चुनाव


बिहार में पहले चरण के मतदान में कई ऐसे वोटर्स भी हैं, जिनकी उम्र 100 या उससे अधिक है. वहीं पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करने वाले युवा भी इस बार चुनाव में बड़ा फेर बदल कर सकते हैं. बिहार में कुछ महीने पहले हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहा है. एसआईआर के बाद चुनाव आयोग के पास बिहार के वोटर्स का सटीक आंकड़ा है, जिससे पता चलता है कि इस बार लाखों युवा अपने वोट का पहली बार इस्तेमाल करने वाले हैं. चुनाव आयोग ने बिहार इलेक्शन से जुड़े जनता के कई सवालों का जवाब पहले ही दे दिया है.

विज्ञापन

बिहार में इस बार 100 साल की उम्र के कितने वोटर्स?


चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा चुनाव में बिहार के 1400 वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 वर्ष या उससे अधिक है. गौरतलब है कि भारतीय निर्वाचन आयोग बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स के लिए उनके घर पर ही पोलिंग बूध की सुविधा उपलब्ध कराता है, जिससे मतदान में ज्यादा से ज्यादा वोटर्स अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें.

बिहार में कितने युवा डालेंगे पहली बार वोट?


बिहार में कई राजनीतिक पार्टियों ने फर्स्ट वोटर्स को भी साधने की कोशिश की और अपने पहले वोट का सही इस्तेमाल करने का आग्रह किया. चुनाव आयोग के मुताबिक इस विधानसभा चुनाव में 14 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों (6 नवंबर और 11 नवंबर) में मतदान होना है. चुनाव के नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ