(अरुण कुमार): वक्फ संशोधन बिल का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने याचिका दर्ज की है। हालांकि यह बिल लोकसभा-राज्यसभा में पास किया जा चुका है, अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इस बिल को लेकर देश के करीब 8 राज्यों में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के अलग-अलग जिलों में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसको लेकर अररिया जिले में भी विरोध की चिंगारी भड़क उठी है, जहां पर लोगों ने सड़कों पर उतरकर बिल का विरोध जताया।
अररिया में प्रदर्शन
जन सुराज पार्टी के नेता फैसल जावेद यासीन ने अररिया के चंद्रदई पंचायत स्थित हटिया कॉलोनी मैदान में 4 अप्रैल 2025 को देर शाम सैकड़ों ग्रामीणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में वक्फ संशोधन बिल 2024 पर चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय लोगों ने इस बिल को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। फैसल जावेद यासीन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बिल मुस्लिम समुदाय के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: बिहार के राज्यपाल का वक्फ बिल पर बड़ा बयान, कुरान की आयत का जिक्र करते हुए उठाए सवाल
बिल के खिलाफ हुई नारेबाजी
बैठक के आखिर में वहां पर मौजूद लोगों ने बिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, उन्होंने इसे वापस लेने की मांग भी की। इस बैठक में शामिल ग्रामीणों का कहना था कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर कोशिश करेंगे। इस बैठक के आयोजन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर देशभर में चल रही बहस अब ग्रामीण इलाकों तक पहुंच गई है। इस मुद्दे पर जनता की राय बंटी हुई है, जिसको देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह विरोध और तेज हो सकता है।
दूसरे राज्यों में भी सड़कों पर उतरे लोग
अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद समेत देश के कई राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भी प्रदर्शन किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर विरोध प्रदर्शन करने वाले करीब 24 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: डैमेज कंट्रोल में जुटे नीतीश कुमार! वक्फ बिल को लेकर बगावत के बीच पटना में लगा JDU का पोस्टर
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines