हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Barhara Election Result 2025 LIVE: बरहारा सीट पर BJP के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 79377 वोटों से मारी बाजी, RJD उम्मीदवार को मिली भारी हार

Barhara Election Result 2025 LIVE: बरहारा विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला एकतरफा साबित हुआ. BJP के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 79,377 वोटों से जीत दर्ज की. वही दूसरी ओर RJD के उम्मीदवार को जनता से हार मिली है. बरहारा के मतदाताओं ने इस बार BJP पर पूरा भरोसा जताते हुए रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाई.

विज्ञापन

Live Updates

18:07 (IST) 14 Nov 2025

Barhara Election Result 2025 LIVE: बरहारा सीट पर BJP के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 79377 वोटों से मारी बाजी, RJD उम्मीदवार को मिली भारी हार

बरहारा विधानसभा सीट पर इस बार राघवेंद्र प्रताप सिंह मारी बाजी 79377 वोटों से की जीत अपने नाम. दूसरी तरफ RJD के उम्मीदवार अशोक कुमार 65190 वोट मिले. लेकिन जानता ने अपना भरोसा राघवेंद्र प्रताप सिंह पर दिखाया और जीत का हकदार बनाया

16:36 (IST) 14 Nov 2025

Barhara Election Result 2025 LIVE: बिहार की बरहारा सीट पर BJP के राघवेंद्र प्रताप सिंह रेस में आगे, RJD के अशोक कुमार सिंह दूसरे स्थान पर

बिहार की बरहारा सीट पर BJP के राघवेंद्र प्रताप सिंह रेस में सबसे आगे हैं और RJD के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह दूसरे स्थान पर दिख रहे हैं. देखना ये होगा कि अंतिम नतीजों से पहले उलटफेर होगा या नहीं और जानता ने किस पर अपना भरोसा जताया है.

Barhara Election Result 2025 LIVE: बरहारा विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प रहा लेकिन नतीजों ने इसे पूरी तरह एकतरफा बना दिया. यहां के मतदाताओं ने साफ कर दिया कि वे किस पार्टी और उम्मीदवार पर भरोसा कर रहे हैं. बीजेपी के राघवेंद्र प्रताप सिंह को जनता ने भारी समर्थन दिया और 79,377 वोटों के अंतर से विजयी बनाया. यह रिकॉर्ड जीत दिखाती है कि बरहारा में इस बार विकास और स्थिरता जैसे मुद्दे लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण रहे. दूसरी ओर, आरजेडी के उम्मीदवार जनता का भरोसा नहीं जीत सके और काफी बड़े अंतर से चुनाव हार गए. मतगणना के शुरू से ही बढ़त बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में रही. इस चुनाव में अपना स्पष्ट संदेश देते हुए बीजेपी को भारी बहुमत से सत्ता में वापसी मिली है.

बरहारा Election Key Candidates 2025

बरहारा विधानसभा सीट से बीजेपी ने राघवेंद्र प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है. राघवेंद्र का बरहड़ा में सिक्का चलता है. पिछले चुनाव में उन्होंने 76 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे. इस सीट पर वह इससे पहले 2020, 2010 और 1995 में भी जीत दर्ज कर चुके हैं. हालांकि, आरजेडी से पार पाना बीजेपी के लिए पिछले दो इलेक्शन में कतई आसान नहीं रहा है.

आरजेडी ने इस बार अशोक कुमार सिंह को टिकट दिया है. 2020 में आरजेडी ने इस सीट से सरोज यादव को उतारा था, जिन्होंने 71 हजार से ज्यादा विकेट अर्जित किए थे. यही वजह है कि बरहारा सीट पर बीजेपी और आरजेडी के बीच साख की लड़ाई होगी. बीजेपी को राघवेंद्र सिंह से एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, तो अशोक कुमार भी बड़ा खेला कर सकते हैं.

विज्ञापन

Barhara Election Result 2020: बीजेपी ने मारी थी बाजी

पार्टीउम्मीदवारवोट्सप्रतिशत (%)±%
भाजपाराघवेन्द्र प्रताप सिंह76,18246.15+10.89
राजदसरोज यादव71,20943.13−1.21
निर्दलआषा देवी7,2034.36—

Barhara Election Result 2015: आरजेडी के पक्ष में आई थी जीत

पार्टीउम्मीदवारवोट्सप्रतिशत (%)±%
राजद (RJD)सरोज यादव65,00144.34—
बीजेपी (BJP)आषा देवी51,69335.26—
समाजवादी (SP)राघवेन्द्र प्रताप सिंह13,6389.30—

यहां पड़े सभी 243 सीटों के नतीजे- NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola