हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Barauli Election Result 2025: बरौली से JDU के मंजीत कुमार सिंह जीते, RJD के दिलीप कुमार सिंह को 12,422 वोटों से हराया

Barauli Election Result 2025: बिहार की बरौली विधानसभा सीट, जो गोपालगंज जिले के अंतर्गत आती है, पर 6 नवंबर को मतदान हुआ और 14 नवंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू की गई. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीट से JDU के मंजीत कुमार सिंह चुके हैं. उन्होंने RJD के दिलीप कुमार सिंह को 12,422 वोटों से हराया.

विज्ञापन

Live Updates

00:59 (IST) 15 Nov 2025

Barauli Election Result 2025 LIVE Updates: बरौली से JDU के मंजीत कुमार सिंह जीते

बरौली विधानसभा सीट से JDU के मंजीत कुमार सिंह मतगणना रेस जीत चुके हैं।

मंजीत कुमार सिंह (JDU) – 88,339

दिलीप कुमार सिंह (RJD) – 75,917

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, JDU के मंजीत कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी RJD के दिलीप कुमार सिंह को 12,422 वोटों से हराया।

16:11 (IST) 14 Nov 2025

Barauli Election Result 2025 LIVE Updates: बरौली से JDU के मंजीत कुमार सिंह अब सबसे आगे

बरौली विधानसभा सीट से JDU के मंजीत कुमार सिंह मतगणना की रेस में अब सबसे आगे चल रहे हैं।

मंजीत कुमार सिंह (JDU) – 74,440

दिलीप कुमार सिंह (RJD) – 63,532

रेयाजुल हक उर्फ राजू (BSP) – 12,249

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, JDU के मंजीत कुमार सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी RJD के दिलीप कुमार सिंह से 10,908 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:17 (IST) 14 Nov 2025

Barauli Election Result 2025 LIVE Updates: RJD और JDU में कांटे की टक्कर

बरौली से ताजा मतगणना रुझान...RJD के दिलीप कुमार सिंह और JDU के मंजीत कुमार सिंह में कांटे की टक्कर

दिलीप कुमार सिंह (RJD) - 17,820

मंजीत कुमार सिंह (JDU) - 17,560

रेयाजुल हक उर्फ राजू (BSP) - 4,702

10:30 (IST) 14 Nov 2025

Barauli Election Result 2025 LIVE Updates: बरौली विधानसभा सीट से RJD आगे

बरौली विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, अभी JDU के मंजीत कुमार सिंह अभी RJD के दिलीप कुमार सिंह से पीछे चल रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच मात्र 712 वोटों का अंतर है।

08:13 (IST) 14 Nov 2025

Barauli Election Result 2025 LIVE Updates: बरौली विधानसभा सीट की मतगणना शुरू

Barauli Election Result 2025 LIVE Updates: बरौली विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी ही देर में रुझान और नतीजे सामने आने लगेंगे।

Barauli Election Result 2025: बिहार की बरौली विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला हो चुका है. चुनाव आयोग के द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. इस सीट पर सीधा मुकाबला JDU के मंजीत कुमार सिंह और RJD के दिलीप कुमार सिंह के बीच रहा. मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, मंजीत कुमार सिंह ने दिलीप कुमार सिंह को 12,422 वोटों से हराया . आपको बता दें कि यहां पर चुनाव पहले चरण में 6 नवंबर को हुई थी, जिसकी आज 14 नवंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हुई. बिहार की 243 में से बरौली विधानसभा का सीट क्रमांक 100 है, जो गोपालगंज जिले के अंतर्गत आती है.

बरौली विधानसभा सीट से उम्मीदवार

साल 2025 के चुनाव में बरौली विधानसभा सीट से यूं तो 2 पार्टी के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बताया जा रहा है. लेकिन, यहां से एक तीसरी पार्टी भी सेंध मार सकती है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने इस विधानसभा सीट से मंजीत कुमार सिंह को टिकट दिया है. जबकि, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने दिलीप कुमार सिंह को इस सीट से खड़ा किया है. जबकि, इन दोनों पार्टी के उम्मीदवारों को जन सुराज पार्टी (JSP) के फैज अहमद से तगड़ी टक्कर मिल रही है. इस साल यहां से 28 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था, जिसमें से 9 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में डटे हैं.

बरौली विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव के आंकड़े

साल 2020 के चुनाव में बरौली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राम प्रवेश राय विजयी रहे थे. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के रेयाजुल हक राजू को हराया था. राम प्रवेश राय को कुल 46.55% वोट और रेयाजुल हक राजू को 38.51% वोट मिले थे. राम प्रवेश राय ने रेयाजुल हक राजू को 14,155 वोट के अंतर से पीछे छोड़ा था. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार के रूदल मंडल ने 5,037 वोट पाया था, जो कुल मतदान का मात्र 2.86% था.

विज्ञापन
पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
भारतीय जनता पार्टी (BJPराम प्रवेश राय81,956
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)रेयाजुल हक राजू67,801

बरौली विधानसभा सीट पर 2015 के चुनावी आंकड़े

साल 2015 के चुनाव में बरौली से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मोहम्म्द नेमातुल्लाह ने जीत हासिल किया था. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राम प्रवेश राय को परास्त किया था. जहां तक वोटों की बात है तो मोहम्म्द नेमातुल्लाह को 40% मत मिले थे और राम प्रवेश राय को 39.5% मत प्राप्त हुए थे. जहां तक इन दोनों में हार और जीत में अंतर की बात है, यह अंतर मात्र 504 वोट का था. वहीं, 3% वोट पाकर जनता दल (सेक्यूलर) के उम्मीदवार अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव गरीब तीसरे स्थान पर रहे थे.

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)मोहम्म्द नेमातुल्लाह61,690
भारतीय जनता पार्टी (BJP)राम प्रवेश राय61,186

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola