हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Baniapur Election Result 2025 LIVE: बनियापुर सीट से BJP के केदारनाथ सिंह भारी मतों से जीते, चांदनी देवी हारीं

Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभी चुनाव में बनियापुर सीट के चुनावी नतीजें सामने आ चुके हैं, जिसमें BJP के केदारनाथ सिंह ने 15436 से जीत हासिल की है. वहीं, दूसरी ओर RJD की उम्मीदवार चांदनी देवी को 80170 वोट मिलें और वह बनियापुर सीट से चुनाव हार चुकी हैं.

विज्ञापन

Live Updates

17:23 (IST) 14 Nov 2025

Baniapur Election Result 2025 LIVE: बनियापुर सीट से BJP के केदारनाथ सिंह भारी मतों से जीते, चांदनी देवी हारीं

बिहार की बनियापुर सीट पर रोमांचक मुकाबले के बाद अब नतीजे साफ हो चुके हैं. इस बार जनता ने BJP पर भरोसा जताते हुए केदारनाथ सिंह को विजयी बनाया है और RJD की उम्मीदवार चांदनी देवी को बड़े वोटों के अंतर से हराया

16:16 (IST) 14 Nov 2025

Baniapur Election Result 2025 LIVE: बनियापुर सीट पर BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह भारी वोटिंग से सबसे आगे

बनियापुर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह भारी बढ़त बनाए हुए हैं. शुरुआती राउंड से ही उन्होंने मजबूत पकड़ दिखाई है और हर राउंड में उनका वोट अंतर लगातार बढ़ रहा है. तेज गति से मिल रही बढ़त से मुकाबला एकतरफा होता दिख रहा है, जबकि दूसरे उम्मीदवार काफी पीछे चल रहे हैं.

11:04 (IST) 14 Nov 2025

Baniapur Election Result 2025 LIVE: बनियापुर सीट पर BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह आगे

बनियापुर सीटों की वोटिंग दूसरे चरण में हुई थी. जानते के वोटिंग की मतगणना के मुताबिक इस समय केदारनाथ सिंह आगे चल रहे हैं.

Baniapur Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बनियापुर सीट पर रोमांचक मुकाबले के बाद अब नतीजे साफ हो चुके हैं. इस बार जनता ने BJP पर भरोसा जताते हुए केदारनाथ सिंह को विजयी बनाया है और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी RJD की उम्मीदवार चांदनी देवी को बड़े वोटों के अंतर से हराया. जहां केदारनाथ सिंह ने 15,436 वोटों से जीत दर्ज की, वहीं चांदनी देवी को 80,170 वोट मिलने के बावजूद वह सीट अपने नाम नहीं कर सकीं. बनियापुर की जनता का फैसला साफ दिखा विकास और बदलाव के मुद्दों पर इस बार BJP का पलड़ा भारी रहा.

बनियापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार कौन?

बनियापुर विधानसभा सीट (बिहार) में 2025 के चुनाव के लिए प्रमुख उम्मीदवारों में केदारनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), चांदनी देवी (राल्ड) और श्रवण कुमार जन सुराज पार्टी जन सुराज पार्टी में शामिल थे। इस सीट पर तीन मुख्य दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे के सीधे मुकाबले में थे। पिछले चुनावों में इस क्षेत्र में मुकाबला काफी टक्कर का रहा था और इस बार भी सभी तीनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा कॉम्पीटिशन था.

2015 में क्या थे नतीजे ?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
केदार नाथ सिंहRJD69,851
तारकेश्वर सिंहBJP53,900

साल 2015 में बनियापुर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में केदारनाथ सिंह (राष्ट्रिय जनता दल‑RJD) ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 69,851 वोट मिले थे जो कुल वोटों का लगभग 45.87% था. उनके प्रतिद्वंदी तारकेश्वर सिंह (भारतीय जनता पार्टी‑BJP) को 53,900 वोट मिले (लगभग 35.40%) थे। जीत का अंतर करीब 15,951 वोट था.

विज्ञापन

2020 में क्या थे नतीजे ?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
केदार नाथ सिंहRJD65,194
वीरेंद्र कुमार ओझाVIP37,405

साल 2020 में बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से केदारनाथ सिंह (राष्ट्रीय जनता दल) ने चुनाव जीता था। उन्होंने 65,194 वोट प्राप्त किए थे जिनका वोट शेयर लगभग 38.74% था। वीरेंद्र कुमार ओझा (विकासशील इंसान पार्टी) दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें 37,405 वोट मिले (लगभग 22.23%) थे। जीत का अंतर लगभग 27,789 वोटों का रहा था.

यहां पड़े सभी 243 सीटों के नतीजे- NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola