हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ओवैसी गैंग को कठमुल्ला क्यों कहा? जीतन राम मांझी ने खुद पोस्ट कर बताया

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हर कोई वोटरों को साध रहा है। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच कठमुल्ले को लेकर जीतन राम मांझी ने अपनी सफाई दी है।

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। पटना में कई मुस्लिम संगठन ने बुधवार को वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया था। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने धरना देने वाले लोगों को कठमुल्ला कहा था। अपने इस बयान पर ट्रोल होने के बाद अब मांझी ने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों बोला?

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैंने ओवैसी गैंग को ‘कठमुल्ला’ कहा तो कुछ लोग मुझे ट्रोल करने लगे। वैसे लोगों को मैं स्पष्ट कर दूं कि जीतन मांझी उनके रहमो करम पर सांसद या मंत्री नहीं बना, बल्कि गया जी के जनता मालिक के दम पर बना है और गया जी के जनता मालिक को पता है कि उनका सांसद हर दिन गया के विकास के लिए काम कर रहा है।

यह भी पढे़ं : ‘एक घंटे में शराबबंदी कानून वापस लेंगे, एक साल में लोगों का पलायन रोक देंगे, बिहार चुनाव से पहले PK का दावा

विज्ञापन

मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : जीतन राम मांझी

उन्होंने आगे कहा कि वैसे मैं कठमुल्ले गैंग को बता देना चाहता हूं कि जीतन मांझी का रोम-रोम सेक्यूलर है, मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। मुस्लिम भाई, बहनों, अभिभावकों की मैं हमेशा इज्जत करता हूं पर जो लोग इस्लाम के नाम पर कौम को बदनाम करेंगे, उन्हें मैं कठमुल्ला ही बोलूंगा। इस्लाम और मुसलमान जिन्दाबाद था, जिन्दाबाद है और जिन्दाबाद ही रहेगा।

केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शन करने वालों को कठमुल्ला बोला था

आपको बता दें कि जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं वो कठमुल्ले हैं। उन्होंने धरना प्रदर्शन को गलत बताते हुए कहा कि ये लोग राजनीति कर रहे हैं। ये लोग धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। उनके कठमुल्ले वाले बयान पर सियासत तेज हो गई और विपक्ष ने जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : ‘इफ्तार का विरोध तो झांकी है, आगे इम्तिहान बाकी है’, बिहार में मुस्लिम संगठनों की नीतीश-चिराग को दो टूक

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola