'इफ्तार का विरोध तो झांकी है, आगे इम्तिहान बाकी है', बिहार में मुस्लिम संगठनों की नीतीश-चिराग को दो टूक

बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव से पहले मुस्लिम संगठनों ने नीतीश कुमार और चिराग पासवान को लेकर बयान दिया है।

Nitish Kumar and Chirag Paswan

Nitish Kumar and Chirag Paswan

विज्ञापन

सौरभ कुमार, पटना

बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पटना के गर्दनीबाग में 26 मार्च को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत 8 से ज्यादा मुस्लिम संगठन प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में एनडीए के सहयोगी दलों को छोड़कर अन्य सभी पार्टियों को बुलाया गया है। आयोजन कर्ताओं के अनुसार, लालू यादव और तेजस्वी यादव शामिल हो सकते हैं। मुस्लिम संगठनों ने कहा कि इफ्तार का विरोध तो सिर्फ झांकी है, आगे इम्तिहान बाकी है।

विज्ञापन

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इस्लाम ने News24 से बातचीत करते हुए कहा कि पटना में बुधवार होने वाले प्रदर्शन में न सिर्फ बिहार के अलग-अलग जिलों से बल्कि झारखण्ड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। इस रैली में एनडीए में शामिल जेडीयू और एलजेपी (R) को छोड़कर अन्य सभी पार्टियों को आमंत्रित किया गया है। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को भी बुलाया गया है।

चुनाव में इन पार्टियों से दूर रहेंगे मुस्लिम : रसूल इस्लाम

रसूल इस्लाम ने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार की जेडीयू और चिराग पासवान की पार्टी ने वक्फ बिल का समर्थन किया है, उस स्थिति में इफ्तार का विरोध तो सिर्फ एक संकेत था, आने वाले विधानसभा चुनावों में भी इन पार्टियों से मुस्लिम समाज की दूरी बनी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या इफ्तार पार्टीज का बिहार के चुनाव पर पड़ेगा असर?

विज्ञापन

चिराग पासवान पर भी साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा था भाईचारा में सियासत नहीं होनी चाहिए, इस पर रसूल इस्लाम ने कहा कि ये कैसा भाईचारा है। एक तरफ पीठ में खंजर भोंकते हैं तो दूसरी तरफ भाईचारा की बात करते हैं। आपको बता दें कि पटना में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें इमारत ए शरिया, जमीयत उलेमा ए हिंद, जमीयत अहले हदीस, खानकाह ए मुजीबिया, खानकाह ए रहमानी समेत अन्य मुस्लिम संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ